बिजनेस

कभी 70 किलोमीटर दूर था डाकघर…अब मिला अपना PIN Code 370246, अडानी ग्रीन के मास्टरप्लान से चमकी खावड़ा की किस्मत

Khavda PIN Code: गुजरात के कच्छ का खावड़ा अब सिर्फ एक दूरदराज इलाका नहीं रह गया है. यहां तेजी से बदलती तस्वीर के बीच अब एक और बड़ा बदलाव हुआ है. खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को अपना अलग PIN कोड 370246 मिल गया है. इसके साथ ही यहां इंडिया पोस्ट का अपना डिलीवरी ऑफिस भी शुरू कर दिया गया है.

अब रिन्यूएबल एनर्जी पार्क, खावड़ा पोस्ट ऑफिस से स्पीड पोस्ट और पार्सल की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की सुविधा मिलेगी. पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सेवाएं भी यहां उपलब्ध होंगी. इनमें आधार से जुड़ी डिजिटल बैंकिंग सुविधा भी शामिल है.

‘अडानी’ ने इलाके को विश्व फलक पर तराशा

यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब खावड़ा की पहचान तेजी से बदल रही है. कभी कम आबादी वाले इलाके के तौर पर जाना जाने वाला खावड़ा अब एक बड़े रिन्यूएबल एनर्जी हब के रूप में विकसित हो चुका है. यहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है, आवासीय टाउनशिप तैयार हो रही हैं और लोगों की जरूरतों के हिसाब से जरूरी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है.

रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) और दूसरे डेवलपर्स विकसित कर रहे हैं. AGEL का प्लांट करीब 538 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है. रिलीज के मुताबिक, खावड़ा में अडानी की ओर से 10 गीगावाट से ज्यादा रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता पहले ही चालू हो चुकी है. AGEL का लक्ष्य 2029 तक इसे 30 गीगावाट तक पहुंचाने का है.

इतने बड़े स्तर पर हो रहे विकास के साथ खावड़ा में बुनियादी ढांचे का भी विस्तार हुआ है. सड़क और ड्रेनेज नेटवर्क के साथ पानी की सप्लाई के लिए डिसेलिनेशन और रिवर्स ऑस्मोसिस सुविधाएं विकसित की गई हैं. AGEL की ओर से यहां 200 किलोमीटर से ज्यादा ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी भी तैयार की गई है.

अडानी ग्रीन एनर्जी प्लांट में काम कर रहे 15000 कर्मचारी

रिलीज के मुताबिक, अडानी ग्रीन एनर्जी प्लांट में करीब 15,000 कर्मचारी और स्टाफ साइट पर रह रहे हैं. बढ़ती आबादी को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं, रिटेल आउटलेट, मनोरंजन की जगह और बैंकिंग सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं.

लेकिन डाक की सुविधा अब तक इस पूरे बदलाव के मुकाबले पीछे थी. इलाके में डाक सेवाएं करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित पोस्ट ऑफिस और कुरान ब्रांच पोस्ट ऑफिस के जरिए संचालित होती थीं. जैसे-जैसे रिन्यूएबल एनर्जी पार्क का विस्तार हुआ और यहां रहने तथा काम करने वालों की संख्या बढ़ी, अलग डाक सुविधा की जरूरत भी महसूस हुई.

रिन्यूएबल एनर्जी पार्क की अपनी अलग डाक पहचान

अब PIN कोड 370246 मिलने के बाद रिन्यूएबल एनर्जी पार्क की अपनी अलग डाक पहचान बन गई है. यह सीधे इंडिया पोस्ट के डिलीवरी नेटवर्क से जुड़ गया है. इससे साइट पर काम करने वाले कारोबारों, कर्मचारियों और सेवा प्रदाताओं की रोजमर्रा की डाक और दूसरी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी.

दरअसल, PIN कोड सिर्फ चिट्ठी या पार्सल पहुंचाने का नंबर नहीं होता. बैंकिंग, बीमा, लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स जैसी सेवाओं में भी इसकी अहम भूमिका होती है. ऐसे में 370246 खावड़ा के लिए एक अलग भौगोलिक पहचान भी तैयार करता है.

ये भी पढ़ें- वैकल्पिक ईंधन को लेकर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बड़ा दावा- 100% इथेनॉल कार से लागत घटकर 25 रुपये प्रति लीटर के बराबर आ जाएगी

कभी जहां डाक के लिए करीब 70 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता था, उसी खावड़ा को अब अपना PIN कोड मिल चुका है. 370246 इस बदलते इलाके की तस्वीर में जुड़ा एक और संकेत है, जहां रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं के विस्तार के साथ बुनियादी ढांचा और आर्थिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

18 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

26 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

41 minutes ago