Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

वैकल्पिक ईंधन को लेकर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बड़ा दावा- 100% इथेनॉल कार से लागत घटकर 25 रुपये प्रति लीटर के बराबर आ जाएगी

Nitin Gadkari 100 percent ethanol car: नितिन गडकरी ने कहा कि 100% इथेनॉल कार से ईंधन खर्च घटकर ₹25 प्रति लीटर के बराबर आ जाएगा. टोयोटा की 100% इथेनॉल इनोवा अक्टूबर में लॉन्च होने जा रही है.

FIR Over E-20 Misinformation Nitin Gadkari's Warning To YouTubers
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वैकल्पिक ईंधन को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि पूरी तरह 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चलने वाली कारों के इस्तेमाल से ईंधन की लागत घटकर लगभग 25 रुपये प्रति लीटर के बराबर आ सकती है. राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह में टोयोटा की 100% इथेनॉल चालित ‘इनोवा’ कार लॉन्च होने जा रही है, जिसमें पेट्रोल की एक बूंद की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

अक्टूबर में लॉन्च होगी 100% इथेनॉल इनोवा, बनेगी बिजली भी

नितिन गडकरी ने बताया कि उन्हें टोयोटा की इनोवा फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल के लॉन्च कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. यह गाड़ी पूरी तरह 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चलने के लिए तैयार की गई है. उन्होंने दावा किया कि यह वाहन चलते समय लगभग 60 प्रतिशत बिजली भी खुद ही पैदा करेगा, जिससे इसका रनिंग खर्च 25 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल की लागत के बराबर बैठेगा. गडकरी ने कहा, “दुनिया के 19 देशों में इथेनॉल का उपयोग हो रहा है और आज भारत में भी किसी भी वाहन से इसके इस्तेमाल को लेकर कोई शिकायत नहीं आ रही है.”

E20 पेट्रोल पर छिड़ी बहस पर दिया स्पष्टीकरण

केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में 20 प्रतिशत तक इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) की नीति को लेकर जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच इंजन क्षमता, माइलेज और मेंटेनेंस को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. गडकरी ने साफ किया कि सरकार को वाहन निर्माताओं, ऑटोमोबाइल एसोसिएशनों या उपभोक्ता समूहों की ओर से माइलेज में गिरावट या इंजन खराब होने की कोई पुख्ता शिकायत नहीं मिली है. प्रयोगशाला परीक्षणों और जमीनी ट्रायलों में भी इंजन की मजबूती और टिकाऊपन की पुष्टि हुई है.

भारतीय ऑटो सेक्टर में फ्लेक्स-फ्यूल क्रांति

टोयोटा की इस नई पेशकश से पहले देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने भी फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार पेश की थी. फ्लेक्स-फ्यूल वाहन इस तरह डिजाइन किए जाते हैं कि वे E20 मिश्रण से लेकर 100 प्रतिशत शुद्ध इथेनॉल तक किसी भी अनुपात के ईंधन पर बिना किसी इंजन समस्या के आसानी से चल सकते हैं. सरकार का लक्ष्य कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम कर किसानों को ऊर्जा दाता बनाना है.

पेट्रोल में डाला जा रहा 20% इथेनॉल, फिर भी क्यों परेशान हैं गन्ना किसान? यूपी के हाथी करौदा गांव से Bharat Express की ग्राउंड रिपोर्ट



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital