बिजनेस

Landmark Cars Share: लैंडमार्क कार्स के IPO ने निवेशकों को किया मायूस, 7 फीसदी डिस्कांउट पर हुआ लिस्ट

Landmark Cars Share Price: देश में सबसे बड़ी लक्जरी कार डीलर कंपनी लैंडमार्क कार्स के आईपीओ की लिस्टिंग शुक्रवार को हुई थी. कंपनी का शेयर एनएसई पर सात प्रतिशत डिस्काउंट पर 471 रुपये पर लिस्ट किया गया है. आईपीओ में कंपनी के शेयर का प्राइस 506 रुपये पर निर्धारित किया गया था. कंपनी के शेयर की लिस्टिंग ऐसे समय में पर की गई है, जब शेयर बाजार में गिरावट का दौर चल रहा है और दोनों ही मुख्य इंडेक्स सुबह 10:30 बजे तक लगभग एक- एक प्रतिशत नीचे स्तर पर  कारोबार कर रहे थे.

आईपीओ को मिला था अच्छा रिस्पाॉन्स

लैंडमार्क कार्स का आईपीओ (Landmark Cars IPO) 13 दिसंबर को खोला गया था और निवेशक इस आईपीओ में 15 दिसंबर तक अपना पैसा लगा सकते थे. अपने तीसरे दिन आईपीओ (IPO Status) को जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला था. कंपनी के आईपीओ को इतना रिस्पॉन्स इंस्टीट्यूशनल बायर्स के झुकाव के कारण मिला. कंपनी के आईपीओ को 3.06 गुना का सब्सक्रिप्शन देखने को मिला था. संस्थागत निवेशकों की ओर से भी आईपीओ में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है. वहीं, कंपनी के आईपीओ को 80,41,805 शेयरों के मुकाबले 2,46,45,186 शेयरों की बोलियां मिली थीं.

ये भी पढ़ें- Elon Musk: ‘क्या मैं बन सकता हूं ट्विटर का CEO?’ – फेमस YouTuber के सवाल का एलन मस्क ने दिया मजेदार जवाब

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए बनाई गई श्रेणी को 8.71 गुना सब्सक्राइब मिला है, गैर-संस्थागत निवेशकों को 1.32 गुना सब्सक्रिप्शन दिया गया और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) को 59% का सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है. लैंडमार्क कार्स के शेयरों की हम बात करें तो कंपनी ने पब्लिक ऑफर से 552 करोड़ रुपये जमा किए थे. इसमें से 402 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) दिया गया था. ओएफएस के तहत प्रमोटर संजय करसनदास ठक्कर और निवेशक टीपीजी ग्रोथ II एसएफ, आस्था और गरिमा मिश्रा ने अपने शेयर बेचे थे. वहीं, बाकी 150 करोड़ रुपये के लिए फ्रेश इश्यू जारी हुआ था.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: कम हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, जानिए क्या है भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम

लैंडमार्क कार्स का कारोबार

देश में लैंडमार्क कार्स लक्जरी कार्स की एक बड़ी डीलर कंपनी मानी जाती है. कंपनी के पास मर्सिडीज-बेंज, होंडा, जीप, वोक्सवैगन और रेनॉल्ट के लिए डीलरशिप्स मौजूद हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

12 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

38 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

47 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

58 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

1 hour ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

2 hours ago