दुनिया

पुतिन ने भारत से रिश्तों को सराहा, मोदी को बताया ‘करीबी मित्र,’ जयशंकर के BRICS दृष्टिकोण का किया समर्थन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 19 दिसंबर को अपनी वार्षिक प्रेस वार्ता में देश के आर्थिक प्रदर्शन, विदेश नीति और यूक्रेन में चल रहे सैन्य अभियानों जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने रूस की स्थिरता और संप्रभुता पर जोर देते हुए इसे एक स्वतंत्र शक्ति बताया.

पुतिन ने कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था लगभग 4% की वृद्धि दर हासिल करने की ओर है, जबकि दुनिया भर में महंगाई और चुनौतियां बनी हुई हैं. उन्होंने बताया कि क्रय शक्ति समानता (Purchasing Power Parity) में रूस जर्मनी और जापान से आगे है, जबकि चीन, अमेरिका और भारत पहले स्थानों पर हैं.

संप्रभुता और स्वतंत्रता पर बयान

पुतिन ने रूस की मजबूती और स्वतंत्रता पर जोर देते हुए कहा, “हमने खाई के किनारे से वापसी की है. मैंने यह सुनिश्चित किया है कि रूस एक स्वतंत्र और संप्रभु शक्ति है, जो अपने हित में निर्णय ले सकती है.”

यूक्रेन संकट पर पुतिन ने कहा कि रूस हमेशा बातचीत और समझौतों के लिए तैयार रहा है. “हमने हमेशा कहा है कि हम बातचीत के लिए तैयार हैं. लेकिन दूसरी तरफ से भी तैयार होना जरूरी है.” उन्होंने यह भी कहा कि रूस स्थायी शांति चाहता है, न कि एक अस्थायी युद्धविराम.

रूस की नई हाइपरसोनिक मिसाइल “ओरेशनिक” पर बात करते हुए पुतिन ने कहा कि इन मिसाइलों को रोकना असंभव है. अगर पश्चिमी विशेषज्ञ प्रस्ताव करें तो हम तकनीकी परीक्षण के लिए तैयार हैं.

भारत संग रिश्तों पर क्या कहा?

पुतिन ने पीएम मोदी के साथ अपने मजबूत संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, “मेरे प्रधानमंत्री मोदी के साथ अच्छे रिश्ते हैं. मेरे कई दोस्त एशिया में हैं, जिनमें भारत और चीन शामिल हैं.”

पुतिन ने BRICS की भूमिका पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान का जिक्र किया. “भारत और जयशंकर ने सही कहा कि BRICS पश्चिम-विरोधी नहीं है, यह बस पश्चिमी नहीं है.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 minute ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

57 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

2 hours ago