खेल

IPL 2023: ऑक्शन से पहले लगी Mumbai Indians की लॉटरी, इस स्टार प्लेयर की नेशनल टीम में वापसी

IPL 2023 Jofra Archer: इंडियन प्रीमियर लीग का पिछला सीजन आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए अच्छा नहीं रहा और उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार (12 दिसंबर) को होने वाली मिनी ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस कई नए खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी. हालांकि ऑक्शन से पहले ही मुंबई इंडियंस को एक बड़ी खुशी मिली है. क्योंकि उनका तेज गेंदबाज आईपीएल के अगले सीजन में वापसी करने के लिए तैयार है. जी हां, हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की, जो चोट के कारण आईपीएल के पिछले सीजन से बाहर हो गए थे.

गौरतलब है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आर्चर को जनवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया है. बता दें, आर्चर चोट के कारण मार्च 2021 से टीम से बाहर थे.

IPL ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस बेहद खुश

27 साल के आर्चर को पिछले साल हुई मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा था. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 सीजन के लिए आर्चर को रिलीज नहीं करने का फैसला किया और अब उम्मीद है कि वह मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर गेंदबाजी करेंगे. बता दें, जब मुंबई ने आर्चर के चोट के बारे में जानते हुए और ये भी पता होने के बावजूद कि वो आईपीएल 2022 नहीं खेल पाएंगे. फिर भी उन्हें मोटी रकम देकर बड़ा रिस्क लिया था. जिसका फायदा मुंबई को अब मिलेगा.

ये भी पढ़ें: IPL Auction 2023: किसी को कैप्टन की तलाश तो किसी को चाहिए ऑलराउंडर…जानिए किस टीम की क्या है जरूरत

जोफ्रा आर्चर की नेशनल टीम में वापसी 

आर्चर ने 2019 में इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 20 विकेट लिए थे. आर्चर ने आईपीएल में 35 मैचों में 46 विकेट लिए हैं. उन्होंने 2018 के आईपीएल में पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 15 विकेट लिए थे.

मुंबई के रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट:  ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स , रोहित शर्मा (C), टिम डेविड , रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस , जोफ्रा आर्चर , जसप्रीत बुमराह, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ , कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago