देश

मैंने यहां मिनी हिंदुस्तान देखा: कुवैत में प्रवासी भारतीय समुदाय से बोले PM Modi

पीएम मोदी ने अपने ऐतिहासिक कुवैत दौरे में शनिवार को प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जबसे वह यहां आए हैं, तबसे ही चारों तरफ एक अलग ही अपनापन, एक अलग ही गर्मजोशी महसूस कर रहे हैं. पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय से कहा, “आप सब भारत के अलग-अलग राज्यों से आए हैं लेकिन आप सभी को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मेरे सामने मिनी हिंदुस्तान उमड़ आया है. उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, हर क्षेत्र के अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग मेरे सामने नजर आ रहे हैं लेकिन सबके दिल में एक ही गूंज है…भारत माता की जय.”

प्रधानमंत्री ने कहा, “साथियों आज निजी रूप से मेरे लिए ये पल बहुत खास है, 43 वर्ष यानी चार दशक से भी ज्यादा समय के बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री कुवैत आया है. आपको हिंदुस्तान से यहां आना है तो चार घंटे लगते हैं लेकिन प्रधानमंत्री को चार दशक लग गए.” बता दें पीएम मोदी का यह दौरा किसी भारतीय पीएम का 43 वर्षों में पहला कुवैत दौरा है.

पीएम मोदी ने कहा, “आपमें से कितने ही साथी पीढ़ियों से कुवैत में रह रहे हैं, बहुतों का तो जन्म भी यहीं हुआ है और हर साल सैंकड़ों भारतीय आपके समूह में जुड़ते जाते हैं, आपने, कुवैत के समाज में भारतीयता का तड़का लगाया है, कुवैत के कैनवास में भारतीय हुनर का रंग भरा है.”

पीएम मोदी ने भारत-कुवैत रिश्तों पर बोलते हुए कहा, “भारत और कुवैत का रिश्तों सभ्यताओं का है, स्नेह का है, व्यापार कोरबार का है. भारत और कुवैत अरब सागर के दो किनारों पर बसे हैं हमें सिर्फ डिप्लोमेसी ने ही नहीं बल्कि दिलों ने भी जोड़ा है, हमारा वर्तमान ही नहीं बल्कि हमारा अतीत भी हमें जोड़ता है.”


ये भी पढ़ें- Kuwait में PM Modi ने 101 वर्षीय पूर्व IFS अधिकारी से की मुलाकात, प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से किया स्वागत


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार दोपहर कुवैत सिटी स्थित होटल में पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने भव्य स्वागत किया. पीएम मोदी कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर अपनी ऐतिहासिक दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं. उम्मीद है कि यह यात्रा खाड़ी देशों के साथ भारत के करीबी रिश्तों को एक नए स्तर पर ले जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

2 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

37 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

46 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

51 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

1 hour ago