लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ से जुड़ी जानकारी के लिए केंद्रीय सूचना आयुक्त से संपर्क करने का दिया निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के बारे में जानकारी मांगने वाले से कहा कि वह इसके लिए केंद्रीय सूचना आयुक्त (सीआईसी) से संपर्क करे. न्यायमूर्ति संजीव नरूला ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह जानकारी देने का निर्देश देने से इनकार करने वाले सीआईसी के पास समीक्षा याचिका दाखिल कर पुर्नविचार की मांग करे.

याचिकाकर्ता ने मांगी थी ये जानकारी

याचिकाकर्ता नीरज शर्मा ने सीआईसी के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसने केंद्र सरकार को जन्मभूमि ट्रस्ट के बारे में जानकारी देने का निर्देश देने से इनकर कर दिया था. पहले उन्होंने आरटीआई आवेदन दाखिल कर केंद्र से यह जानकारी मांगी थी कि ट्रष्ट एक सार्वजनिक निकाय है या नहीं. केंद्र के जवाब नहीं देने पर उन्होंने केंद्रीय सूचना आयुक्त (सीआईसी) के शरण में गए.

सीआईसी ने आदेश में क्या कहा था?

सीआईसी ने अपने 8 जुलाई, 2022 के अपने आदेश में कहा कि ट्रष्ट एक ऐसा निकाय है जो न तो भारत सरकार के स्वामित्व में है, न ही नियंत्रित है और न ही वित्तपोषित है. इसलिए सार्वजनिक प्राधिकरण की परिभाषा के बाहर एक स्वतंत्र और स्वायत्त संगठन है. उसने याचिकाकर्ता की अपील निरस्त कर दिया था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को मिला बड़ा झटका, LG ने ED को मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का दिया हवाला

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा था कि ट्रष्ट के गठन का निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने दिया था और केंद्र सरकार ने इसे अधिसूचित किया था. इसलिए इसे आरटीआई अधिनियम के तहत ‘सार्वजनिक प्राधिकरण’ की परिभाषा के दायरे में आना चाहिए. उसमें कहा गया है कि कानून के तहत एक सार्वजनिक प्राधिकरण को अपने गठन के 180 दिनों के भीतर एक लोक सूचना अधिकारी (पीआईओ) को नामित करना होता है, जो राम जन्मभूमि न्यास के मामले में नहीं किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

हर्ष मल्होत्रा ने दिखाई हरी झंडी, 60 EV के साथ निकला रोड सेफ्टी का कारवां

नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने ‘युथ सेफ्टी एंड स्मार्ट मोबिलिटी एक्सपीडिशन 2026’…

3 minutes ago

सिर्फ नाम या मूल विचार? जानिए 2027 की राजनीति में क्यों याद आ रहे हैं कांशीराम

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांशीराम की साइकिल यात्रा एक बार फिर चर्चा में है.…

4 minutes ago

पाकिस्तान तो धोखेबाज निकला! अपने ही दोस्त को दगा देने की कोशिश में, तालिबान ने लगाई लताड़

Pakistan Makkah Defence Pact Violation: तालिबान प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि…

12 minutes ago

चंडीगढ़ में WISE 4.0 का भव्य आयोजन: महिला उद्यमियों को AI और आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर मंथन, देखिए पूरा VIDEO

चंडीगढ़ में COWE द्वारा WISE 4.0 का आयोजन हुआ, जहां ग्रामीण महिला उद्यमियों को AI,…

15 minutes ago

भगवा जागरण: उत्तर प्रदेश मंडल की राजनीति से कमंडल के दबदबे तक कैसे पहुंचा

Saffron Politics In UP: उत्तर प्रदेश तब बदला, जब जाति आधारित राजनीति सत्ता की एकमात्र…

29 minutes ago

बीजेपी की नई टीम का चरणबद्ध बदलाव, पुराने दिग्गजों की हुई दमदार वापसी

BJP New National Team: बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में हाल में किए गए फेरबदल को…

43 minutes ago