प्रतीकात्मक तस्वीर
Lenskart got Funding : स्टार्टअप्स आजकल फंड की कमी से जूझ रहे हैं ऐसे में अगर किसी स्टार्टअप को $100 मिलियन की फंडिंग मिलना किसी सपने के सच होने जैसे है. ये सफलता हासिल हुई है lenskart को, कंपनी को ChrysCapital नाम के प्राइवेट इक्विटी फर्म से $100 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल हुई है.
लेंसकार्ट की ये सफलता इसलिए भी बड़ी हो जाती है क्योंकि कंपनी ने अभी 2 महीने पहले ही Abu Dhabi Investment Authority (ADIA) से $500 मिलियन की फंडिंग हासिल की थी. ये फंडिंग हाल के दिनों की सबसे बड़ी फंडिंग है जो कंपनी को ये फंडिगं अपनी करंट वैल्यूएशन $4.5 बिलियन ऊपर हासिल हुई है.
इस फंडिंग के साथ ही लेंसकार्ट को अब तक टोटल $1.6 बिलियन की फंडिग हासिल हो चुकी है. जिसमें से लगभग $850 मिलियन की फंडिंग बीते एक साल में हासिल हुई है. Lenskart को मिली ये फंडिंग कंपनी को इसके कंप्टीटर टाटा ग्रुप के Titan Eyeplus और रिलायंस रीटेल को टक्कर देने में मदद करेगी. आपको बता दें कि लेंसकार्ट के साथ 9 साल तक लगातार काम करने के बाद मोहित अरोरा ने इसी साल मार्च में कंपनी छोड़कर रिलायंस रीटेल का दामन थामा है. मोहित रिलायंस में उनके लग्जरी सेगमेंट को देखेंगे.
ये भी पढ़ें-Apple भारत में बढ़ाएगा फोन प्रोडक्शन, सरकार की स्कीम से मिलेगा फायदा
आईवेयर सेगमेंट ( Eyewear Segment ) में स्केल करना आसान नहीं है क्योंकि इस सेंगमेंट में टाटा और रिलायंस के अलावा Coolwinks, Lawrence & Mayo, GKB Lens, Ray-Ban जैसे बड़े दिग्गजों का वर्चस्व है. इनके सामने स्केल करना लेंसकार्ट के लिए आसान नहीं होगा. हालांकि हाल के दिनों में मिली फंडिंग से गुरूग्राम बेस्ड कंपनी को अपनी ऑफलाइन प्रेजेंस बढ़ाने में मदद मिलेगी. इसके अलावा लेंसकार्ट की एक फैक्ट्री का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा. इस फैक्ट्री में हर साल 20 मिलियन आईवेयर बनाने और शिप करने की योजना है.
कंपनी की वित्तीय हालत की बात करें तो लेंसकार्ट ने लगातार दूसरे साल रेवेन्यू में 60 फीसदी इजाफा होने की बात कही है. 2008 में स्थापित लेंसकार्ट के इंवेस्टर्स में SoftBank, Alpha Wave Global, Temasek, KKR और TPG जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…