लाइफस्टाइल

Lemon for High BP: हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ लें नींबू की मदद, तुरंत कंट्रोल होगी BP

ब्लड प्रेशर की समस्या इन दिनों बहुत आम हो चुकी है. ये न सिर्फ बड़ी उम्र के लोगों, बल्कि युवाओं को भी दिल की बीमारी अपनी चपेट में लेती जा रही है. ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर वो हाई रहे तो कई और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. सर्दियों के दिनो में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है. जिन लोगों को पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या है तो उन्हें इस मौसम में अपने ऊपर खास ध्यान देना चाहिए. लेकिन क्या आप जानते है कि साइलेंट किलर नाम से मशहूर हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन के नाम से भी जाना जाता है. ये एक गंभीर रोग है जो व्यक्ति के ह्रदय, मस्तिष्क, गुर्दे के साथ अन्य अंगो को भी नुकसान पहुंचा सकता है. बता दें, हाई ब्लड प्रेशर ज्यादा स्ट्रेस लेने, फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा या कम करने से खान-पान की खराब आदतों की वजह अचानक से बढ़ सकता है.

हाई बीपी को कंट्रोल करने के उपाय

बीपी कंट्रोल करने के लिए नींबू का शरबत बनाकर पिएं. इसके लिए एक गिलास ठंडे पानी में सेंधा नमक और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस डालें. जिसके बाद आपका नींबू का शरबत बनकर तैयार हो जाएगा. आपको बता दें कि नींबू का शरबत पीने से हाई बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है.

नींबू और दाल चीनी

नींबू और दालचीनी का मिश्रण पीने से भी बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है. दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इससे बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है. दालचीनी पाउडर को नींबू के रस में मिलाकर पेस्ट बना लें. इसका सेवन, गुनगुने पानी के साथ करें.

ये भी पढ़े:वॉशिंग मशीन में धोते हैं कपड़े तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना Washing Machine बन जाएगा कबाड़

नींबू और काली मिर्च

बीपी बढ़ने पर जल्दी काबू पाना है तो आधा गिलास पानी में काली मिर्च  का ताजा पाउडर और नींबू का रस मिलाकर हर आधे घंटे में पिएं. इसे बीपी धीरे-धीरे कंट्रोल हो जाएगा. बीपी को कंट्रोल करने के लिए आप काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं. काली मिर्च में पाया जाने वाला पाइपराइन बीपी कंट्रोल करने का काम करता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

23 minutes ago

चंदौली में बोरे से मिले दो युवकों के शव, 200 मीटर के अंतर पर मिलीं लाशें; हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…

42 minutes ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

60 minutes ago