देश

पॉक्सो एक्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह को दी क्लीन चिट, कोर्ट में दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, बोली- नहीं मिले कोई भी सबूत

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले की क्लोजर रिपोर्ट पटियाला हाउस कोर्ट में गुरुवार को दाखिल कर दी है. एक हजार पन्नों की पेश की गई रिपोर्ट में पुलिस ने बताया कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जांच में कोई भी सबूत नहीं मिले हैं. इसलिए इस मामले की जांच को बंद किया जा रहा है. रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 4 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है.

पीड़िता ने वापस लिए थे अपने बयान

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने नाबालिग के बयान और इससे जुड़े तथ्यों की छानबीन करने के बाद अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की है. नाबालिग की तरफ से लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को पीड़िता ने पहले ही वापस ले लिया था. उसका कहना था कि सेलेक्शन न होने के चलते वो डिप्रेशन में थी, इसलिए यौन शोषण के आरोप लगाए थे.

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से पहलवानों ने की थी मुलाकात

वहीं बीते दिनों मामले में बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी. अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को आश्वासन दिया था कि 15 जून तक पुलिस चार्जशीट दाखिल कर देगी. मुलाकात के बाद पहलवानों ने अपने प्रदर्शन को 15 जून तक के लिए स्थगित कर दिया था. पहलवानों ने कहा था कि 15 जून तक प्रदर्शन को टाल दिया गया है. अगर उचित कार्रवाई नहीं होगी तो आगे फिर से प्रदर्शन शुरू किया जाएगा.

दिल्ली पुलिस साक्ष्य जुटाने के लिए पांच देशों से मांगी मदद

वहीं दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मामले से जुड़े साक्ष्य को जुटाने के लिए पांच देशों से मदद मांगी है. पांच देशों से कुश्ती संघ और महासंघों को पुलिस ने पत्र लिखा है. जिसमें बृजभूषण शरण सिंह द्वारा पहलवानों का यौन उत्पीड़न किए जाने से जुड़ी जानकारी देने को कहा है. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जवाब मिलने के बाद पूरक आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि टूर्नामेंट के फोटो और वीडियो, पहलवानों ने जहां मैच के दौरान स्टे किया था, वहीं की फुटेज मांगी गई हैं.

यह भी पढ़ें- खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खांडा की मौत, लंदन में भारतीय दूतावास पर हमले का था मुख्य आरोपी

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने अब तक 180 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है. बृजभूषण शरण सिंह के गोंडा स्थित आवास पर भी जांच टीम पहुंची थी. जहां उनके रिश्तेदारों, नौकरों और सहयोगियों के बयान दर्ज किए थे. फिलहाल आगामी होने वाला चुनाव बृजभूषण शरण सिंह नहीं लड़ेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

24 minutes ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

48 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

2 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

3 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago