बिजनेस

शेयर बाजार में लिस्टिंग से पहले ही Mankind Pharma शेयर की धूम, जानें क्यों हो रही है चर्चा

Mankind Pharma ipo की कल यानि 9 मई को शेयर बाजार में लिस्टिंग होनी है, लेकिन इससे पहले ही इस कंपनी का शेयर मार्केट में धूम मचा रहा है. सभी को इस शेयर से तगड़ी कमाई की उम्मीद है. दरअसल लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में इस शेयर ने उंची उड़ान भरी है. आपको बता दें कि आईपीओ सब्सक्रिप्शन के वक्त आईपीओ ( IPO ) को लेकर खुदरा निवेशकों ( Retail Investor ) का रिस्पांस फीका रहा लेकिन क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के दम पर यह जबरदस्त सब्सक्राइब हुआ. अब लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट एक्टिविटीज में इस शेयर में कापी हलचल देखी जा रही है. जिसके बाद निवेशकों को उम्मीद है कि शेयर कर लिस्टिंग के बाद तगड़ा मुनाफा देकर जाएगा.

ये भी पढ़ें- IPO लाने की तैयारी में RR KABLE, सेबी को भेजे ड्राफ्ट पेपर्स

 क्या है शेयर से उम्मीद-

शेयर बाजार के जानकारों का मानना है कि ये शेयर कल 1200 के पार लिस्ट हो सकता है. फिलहाल आज की बात करें तो 1080 प्राइस का ये शेयर आज ग्रे मार्केट में 1205 पर ट्रेड कर रहा है. जिसके चलते उम्मीद लगाई जा रही है कि इस आईपीओ पर कल 11 फीसदी से ज्यादा का लिस्टिंग गेन मिल सकता है. 4326 करोड़ रुपए का मैनकाइंड फार्मा आईपीओ 25-27 अप्रैल को खुला था. इस आईपीओ में 1026 से 1080 रुपए प्राइस बैंड तय किया गया है. इस आईपीओ के एक लॉट में 13 शेयर थे यानि निवेशकों को इस आईपीओ में कम से कम 14,040 रुपए का निवेश करना था. वहीं वहीं एक निवेशक मैक्सिमम 14 लॉट यानी 196,560 रुपये के लिए बोली लगा सकते थे.

क्या करती हैं कंपनी –

मैनकाइंड फार्मा ( MANKIND PHARMA ) फार्मास्यूटिकल्स फॉरमुलेशन और कंज्यूमर हेल्थकेयर सेक्टर में ऑपरेट करती है. 1991 में शुरू हुई ये कंपनी मैनफोर्स कॉन्डोम, प्रेग्नेंसी टेस्ट किट प्रेगा न्यूज और इमरजेंसी कांट्रासिप्टिव ब्रांड अनवांटेड-72 के ब्रांड नाम से प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है. इसके अलावा यह एंटएसिड पाउडर्स (गैस-ओ-फास्ट), विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट्स (हेल्थ ओके ब्रांड) और एंटी-एक्ने प्रीपेरेशंस (एक्नेस्टार ब्रांड) जैसे हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स को भी बनाकर बेचती  2022 में इस कंपनी ने सेल्स के मामले में देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनी होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. कंपनी अपने रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर्स का विस्तार कर रही है साथ ही नए क्षेत्रों में कदम रख रही है. कंपनी के पास लगभग 600 वैज्ञानिक हैं जिसमें 40 ऐसे हैं जिनके पास पीएचडी डिग्री हासिल है. कंपनी के 3 यूनिट्स आईएमटी मानेसर, गुरूग्राम हरियाणा में मौजूद है. भारत के अलावा कंपनी अमेरिका, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका,  शामिल है. मैनकाइंड फार्मा ने आईपीओ लॉन्च ( IPO LAUNCH ) के लिए जेपी मार्गन, सिटी, जेफ्फरीज, एक्सिस, आईआईएफएल और कोटक को इंवेस्टमें बैंकर की जिम्मेदारी दी है

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

35 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

48 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

57 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago