देश

Swar By Election: “अब तो हमारे हलक में थूक ही नहीं रह गया है, कहां तक हम थूके और तुम चाटो…”, विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले आजम खान

Swar By Election: रामपुर में स्वार विधानसभा चुनाव के प्रचार का सोमवार को अंतिम दिन है. 10 मई को यहां वोटिंग होगी. इससे पहले ही सभी राजनीतिक दलों ने जनता को लुभाने के लिए अपना-अपना दांव चल दिया है. रविवार रात को सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने स्वार में जनसभा कर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और यहां की जनता को भावनात्मक रूप से खुद को जोड़ने की बात कही. इसी के साथ अपने बेटे अब्दुल्ला का नाम अल्लाह से जोड़कर बताया. इसके साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, “अब तो हमारे हलक में थूक ही नहीं रह गया है, अब कहां तक हम थूके और तुम चाटो…”

सपा नेता आजम खान ने स्वार विधानसभा से सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान के लिए जनसभा में वोट अपील की. वहीं उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने अब्दुल्ला आजम की हार को नामुमकिन बताया और अब्दुल्ला के नाम को अल्लाह का सबसे पसंदीदा नाम बताया. उन्होंने विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव में मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “पार्लिमेंट जीत कर जूते पर लगा हुआ तो थूक चाटा और दोबारा विधायकी जीतकर थूक चाटा.” आजम खान ने कहा “अब तो हमारे हलक में थूक ही नहीं रह गया है और कहां तक हम थूके और तुम चाटो.” मतलब साफ है आजम खान को खोने के लिए और कुछ रह नहीं गया है और ऐसे में स्वार विधानसभा की सीट पर होने वाले उपचुनाव में आजम खान को कुछ और नहीं दिखाई देने के संकेत दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: “बीजेपी की कलम में इतनी स्याही नहीं कि वे विकास को लिख भी सकें, अपनी सरकार आएगी, बहुत लम्बी लाइन…” भाजपा पर बरसे आजम खान

अल्लाह का पसंदीदा नाम है अब्दुल्ला

सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने के दौरान आजम खान ने मंच से बोलते हुए कहा, “तुम्हारा सर झुकने दिया कहीं, छीन ली दो बार तुम्हारे विधायक की मेंबरशिप किसलिए? अभी कोई माई का लाल 150 करोड़ के हिंदुस्तान में अब्दुल्ला को इसलिए नहीं हरा सकता. क्योंकि यह अल्लाह का सबसे पसंदीदा नाम है. आजम खान ने आगे कहा कि, “मुल्क के बांटने वालों रिश्तो को बांटने वालों, क्या पार्लियामेंट हमने हारी है वाह बहादुरों, वाह क्या मर्दानगी है. इसके बाद वह आगे बोले, अरे ये जूतों पर लगा हुआ थूक चाटा है तुमने औऱ दूसरे जूते का थूक चाटा, जब विधायकी जीती है तुमने. हमारे तो हलक मे थूक भी नही रह गया है, कहां तक हम थूके औऱ तुम चाटो. सीट यहाँ हारी जीते.

आजम खान ने आगे कहा कि “तुम तमंचा लेकर दौड़ाने वालों, इसी मोबाइल में वीडियो है. दरोगा का तमंचा लेकर वोट डालने वालों, घरों के अंदर ताला डाल कर पुलिस का पहरा लगाने वालो औऱ दिल्ली में ये कहते हो कि हमने रामपुर भी जीत लिया. अरे ये है हमारी हैसियत के हमारी हार औऱ तुम्हारी फर्जी जीत का तुम्हे जिक्र करना पड़ा. एक सौ पचास करोड़ में यह है एक और एक ग्यारह.” ये कहते हुए उन्होंने अब्दुल्ला आजम और अनुराधा चौहान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि “10 मई को आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

10 minutes ago

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

42 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

1 hour ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

1 hour ago