बिजनेस

Swiggy, Zomato को टक्कर देने आया ONDC, जानें क्या है खास

ONDC in competition :  ऑनलाइन फूड सर्विस की वजह से की लोगों को आराम और काम मिला है . घर से बाहर निकलने का मन न हो तो Swiggy, Zomato जैसे ऐप से आपका मनपसंद खाना घर पर जाते हैं. आप सोच रहे हैं इसमें नया क्या है? इन ऐप्स के साथ कुछ भी नया नहीं है लेकिन मार्केट में इनको टक्कर देने के लिए एक नया प्लेयर आ गया है. हम बात कर रहे हैं ONDC यानि ओपन नेटवर्क फॉर डिजीटल कॉमर्स. इस प्लेटफॉर्म पर कोई भी यूजर सीधे खाना ऑर्डर कर सकता है. थर्ड पार्टी के शामिल न होने की वजह से यहां पर खाना बाकी ऐप से सस्ता भी मिल रहा है. यही वजह है कि माना जा रहा है कि इसके आने के बाद से बाकी फूड डिलीवरी ऐप्स को जबरदस्त टक्कर मिलेगी.

आपको मालूम हो कि ONDC की शुरूआत पिछले साल सितंबर में हुई थी. अब ये धीरे धीरे लोगों के बीच में पॉपुलर हो रहा है. हाल ही में इसने एक दिन में 10 हजार ऑर्डर्स का आंकड़ा छुआ है. और अब ये देश भर की 240 शहरों में सर्विस प्रोवाइड कर रहा है. चूंकि इसका सीधा सर लोगों की जेब पर पड़ रहा है इसीलिए लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यहां तक की सोशल मीडिया पर भी लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- IPO लाने की तैयारी में RR KABLE, सेबी को भेजे ड्राफ्ट पेपर्स

फूड के अलावा इन चीजों की भी होगी डिलीवरी –

ONDC पर सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि रोजमर्रा के खाने की चीजें जैसे ग्रॉसरी, फ्रूट्स, डेयरी प्रोडक्ट, ब्यूटी पर्सनल केयर, फैशन की चीजें भी ऑर्डर कर सकते हैं. सारे ऑप्शन्स अलग-अलग कैटेगरी में दिख जाएंगे. सभी कैटेगरीज के लगभग 35 हजार व्यापारी इनके साथ जुड़ें हैं. ONDC के साथ Dunzo, Delhivery, boAt, ITC Meesho, Paytm, and PhonePe’s Pincode जैसे पार्टिसिपेंट्स का नेटवर्क है.

कैसे कर सकते हैं ONDC का इस्तेमाल –

ओएनडीसी पेटीएम ऐप पर इस्तेमाल किया जा सकता है. PayTm के सर्च बार में ondc  लिखें. वहां पर आपको कई कैटेगरीज दिखेंगी आप अपनी जरूरत के हिसाब से ऑर्डर कर सकते हैं. अच्छा एक बात का ध्यान रखना जरूरी है. ये सर्विस अभी नई है इसीलिए यहां पर ज्यादा होटल्स रजिस्टर्ड नहीं है. हां पॉपुलर और बड़े होटल रेस्टोरेंट और स्टोर मिल जाते हैं लेकिन उमम्मीद है कि वक्त के साथ इसके साथ ज्यादा बिजनेस हाउस जुड़ेंगे. उम्मीद तो ये भी है कि ONDC काफी क्रान्तिकारी होने वाला है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

1 hour ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

2 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

2 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

2 hours ago