दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
पहलवान बजरंग पूनिया (फोटो फाइल)
Bajrang Punia: देशभर में बजरंग दल को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. इस बीच पहलवान बजरंग पूनिया ने एक ऐसा पोस्ट किया जिसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की लहर आ गई. हालांकि बजरंग पूनिया ने अपने इस पोस्ट को थोड़ी देर बाद ही डिलीट कर दिया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बजरंग दल का समर्थन किया था.
इसमें पहलवान पूनिया ने बजरंग दल का सपोर्ट करते हुए कहा था कि “मैं बजरंगी हूं और मैं बजरंग दल का समर्थन करता हूं”. इसके बाद ही उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग-अलग तरह की कमेंट्स करना शुरू कर दिया. लोगों ने उनसे इस पोस्ट को व्हाट्सएप स्टेटस और डिस्प्ले पिक्चर पर लगाने की अपील की.
बजरंग पूनिया के इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने उनका जमकर सपोर्ट किया तो कुछ ने इसकी काफी आलोचना की, जिसके बाद उन्होंने अपने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया. बता दें कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंग दल को बैन करने की बात कही है. जिसके बाद से देश में बवाल मचा हुआ है.
यह भी पढ़ें- Sukma Encounter: सुकमा में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कुल 11 लाख के 2 इनामी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
कांग्रेस ने अपने अपने घोषणा पत्र में प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की तुलना विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल से की गई और दोनों संगठनों को बैन करने का वादा किया गया. कांग्रेस का कहना है कि वह ऐसे संगठनों को बैन करेगी जो समाज में नफरत फैलाने का काम करते हैं. इसके लिए उसने प्रत्यक्ष तौर पर पीएफआई और बजरंग दल का नाम शामिल किया है.
कांग्रेस की ओर से कहा गया कि पार्टी जाति या धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. पार्टी मानती है कि देश का कानून और संविधान सर्वोपरि तथा पवित्र है. बजरंग दल और PFI जैसे संगठनों के जरिए इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…