APPLE के CEO टिम कुक
आईफोन और स्मार्ट डिवाइस बनाने वाली कंपनी एप्पल ने इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में देश में रिकॉर्ड बिक्री की और साल-दर-साल आधार पर दहाई अंक की वृद्धि दर हासिल की. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने यह जानकारी दी. कुक पिछले महीने ही भारत आए थे और मुंबई तथा नई दिल्ली में कंपनी के पहले ब्रांड रिटेल स्टोर का उद्घाटन किया था. एप्पल ने अपनी मार्च में समाप्त तिमाही में 94.8 अरब डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया जो उम्मीद से बेहतर है.
कुक ने गुरुवार को विश्लेषकों को बताया, भारत में व्यवसाय को देखते हुए, हमने एक तिमाही का रिकॉर्ड स्थापित किया है. साल-दर-साल आधार पर दहाई अंक की मजबूत वृद्धि दर्ज की है. इसलिए यह हमारे लिए काफी अच्छी तिमाही थी. भारत एक अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार है. यह हमारे लिए एक प्रमुख फोकस है. मैं हाल ही में वहां गया था. बाजार में गतिशीलता अविश्वसनीय है.
उन्होंने कहा कि एप्पल अधिक ग्राहकों की सेवा करने के लिए समय के साथ भारत में परिचालन का विस्तार कर रहा है. कुक ने कहा, तीन साल पहले हमने ऐप्पल स्टोर ऑनलाइन लॉन्च किया था. और फिर हमने कुछ सप्ताह पहले ही दो स्टोर – एक मुंबई में और एक दिल्ली में – लॉन्च किए जिनकी शुरुआत काफी अच्छी रही है.
एप्पल सीईओ ने कहा, कुल मिलाकर, मैं वहां ब्रांड के लिए जो उत्साह देख रहा हूं उससे ज्यादा खुश और उत्साहित नहीं हो सकता. मध्यम वर्ग में बहुत सारे लोग आ रहे हैं, और मुझे वास्तव में लगता है कि भारत एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है. वहां होना बहुत अच्छा है. कंपनी ने मेक्सिको, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सऊदी अरब, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात में किसी भी तिमाही के और ब्राजील, मलेशिया और भारत में जनवरी-मार्च तिमाही के नए रिकॉर्ड बनाए हैं.
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…