होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
5 Bollywood couples Age Gape Detail: बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स हैं जिनकी उम्र में काफी बड़ा फासला है. आज हम आपसे बॉलीवुड के उन 5 सेलेब्स कपल्स की उम्र के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे. इस लिस्ट में दो कपल ऐसे भी हैं जिनकी उम्र में 10 और 14 साल का अंतर है.
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह और उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बीच उम्र का काफी फासला है. इन सेलेब्स कपल्स में कुछ की उम्र 5 साल है तो कुछ की उम्र 10 और 14 साल है. तो आइए, जानते हैं इन सभी की उम्र के बारे में विस्तार से.
ये दोनों बॉलीवुड के मशहूर सितारों में से एक हैं और दोनों की शादी 14 नवंबर 2018 को हुई थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों की उम्र में सिर्फ 1 साल का ही अंतर है. रणवीर जहां 38 साल के हैं, वहीं दीपिका 37 साल की हैं.
ये दोनों सितारे इसी साल 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे. इन दोनों की उम्र में 8 साल का अंतर है. सिद्धार्थ जहां 38 साल के हैं वहीं कियारा अभी 30 साल की हैं.
04
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनास ने 1 दिसंबर 2018 को भारत में शादी की थी. इन दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर है. प्रियंका जहां 40 साल की हैं, वहीं निक महज 30 साल के हैं.
बॉलीवुड के इन दो बड़े सितारों ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी. इन दोनों की उम्र में भी काफी लंबा फासला है. सैफ अली खान जहां 52 साल के हैं वहीं करीना कपूर 42 साल की हैं.
इस लिस्ट में आखिरी नाम आता है बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का, दोनों ने 7 जुलाई 2015 को शादी की थी और दोनों की उम्र में 14 साल का फासला है. शाहिद जहां 42 साल के हैं वहीं मीरा महज 28 साल की हैं.
Chakki Chalanasana yoga benefits digestion health: रोज पांच मिनट चक्की चालनासन करने से पाचन मजबूत…
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन 16 से 18 नवंबर तक भारत दौरे पर आ रहे…
Ramayana ने दूसरे रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 71.24 करोड़…
अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय मरीजों व परिचारक…
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय लाभार्थियों को…
अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा…