Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल पंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दाम हर रोज लगभग बदलते रहते हैं. हालांकि, कई शहर ऐसे भी हैं जहां इनके दाम स्थिर भी होते हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बदलाव के कारण देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में उछाल और सुस्ती देखने को मिलती है. आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में मिलाजुला परिवर्तन देखने को मिल रहा है. इस बाजार में ब्रेंट क्रूड जहां गिरावट के साथ अपना कारोबार कर रहा है वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड में बढ़ोतरी देखी जा रही है. आज इस बाजार की ताजा अपडेट की बात करें तो ब्रेंट क्रूड 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 76.07 डॉलर प्रति बैरल पर अपना कारोबार कर रहा है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.89 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 71.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. इन उतार-चढ़ाव के बीच देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में भी थोड़ी-बहुत उछाल और गिरावट देखी जा रही है.
दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है.
नोएडा यानी गौतमबुद्धनगर में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में वृद्धि दर्ज की गई है. यहां पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, डीजल 26 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आई है. राजधानी में पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 96.43 प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, डीजल 3 पैसे सस्ता होकर 89.53 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
हालांकि, गाजियाबाद में इनके दामों में आज कोई बदलाव नहीं है. यहां पेट्रोल बिना बदलाव के 96.58 रुपये तथा डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
ये भी पढे़ं- IND vs KUW SAFF Championship Final: भारत ने 9वीं बार जीता सैफ चैंपियनशिप, फाइनल में कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराया
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…