देश

Mumbai: शरद या अजित किसके साथ NCP के विधायक? आज फैसले की घड़ी, दोनों ने बुलाई बैठक

Mumbai: महाराष्ट्र के बदलते राजनीतिक समीकरण में NCP विधायक किस पाले में जाते हैं आज फैसला आज होने की उम्मीद है. आज बुधवार 5 जुलाई को शरद पवार और अजित पवार दोनों ही गुट अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे. इसके लिए दोनों ने अपने-अपने समर्थक विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है. NCP प्रमुख शरद पवार ने जहां खुद फोन करके पार्टी विधायकों को बैठक में बुलाया है वहीं उनकी ओर से विधायकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए व्हिप भी जारी किया गया है.

आज पता चलेगा किसका पलड़ा भारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जहां पार्टी में अपने गुट में 40 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहा है, जबकि एनसीपी के 58 विधायक हैं. एक तरफ जहां आज शरद पवार की बैठक यशवंत राव चव्हाण प्रतिष्ठान में होगी वहीं दूसरी तरफ अजित पवार गुट की बैठक MET बांद्रा में होने की सूचना है. दोनों ही गुटों के लिए आज फैसले की घड़ी है. ऐसे में कौन और कितने विधायक किस खेमें में जाते हैं आज इसका फैसला होने की उम्मीद है.

महाराष्ट्र की सियासत का अहम दिन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शरद पवार गुट की ओर से जितेंद्र आव्हाड ने बैठक में उपस्थित होने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों को व्हिप जारी किया है. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार ने बुधवार को दोपहर एक बजे बैठक बुलाई है. जारी व्हिप के अनुसार सभी विधायकों को बैठक में उपस्थित होना जरूरी है. दूसरी तरफ अजित पवार गुट के लिए बैठक शिवाजीराव गरजे ने बुलाई है. वहीं इस गुट की बैठक की अध्यक्षता सुनील टाटकारे करेंगे.

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Politics: मेरी विचारधारा के साथ धोखा करने वाले न करें मेरी तस्वीर का इस्तेमाल- अजित पवार गुट को शरद पवार की दो टूक

अभी तक विधायकों की संख्या को लेकर बना है संशय

एनसीपी के दो गुटों में बंटवारे को दो दिन होने के बाद भी अभी तक किस गुट के पास कितने विधायकों की संख्या है यह स्पष्ट नहीं हो सका है. ऐसे में महाराष्ट्र की सियासत में आज होने वाली बैठकें काफी अहम मानी जा रही हैं. दूसरी तरफ पार्टी की कमान किसके पास रहेगी इसका फैसला भी आज होने की उम्मीद है.

Rohit Rai

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago