लाइफस्टाइल

Kidney Care Tips: मॉनसून में किडनी डैमेज कर सकते हैं बैक्टीरिया, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

Kidney Care Tips: मॉनसून आ चुका है और इस बदलते मौसम में हर जगह धूप और बारिश का खेल चल रहा है. बारिश से भले ही गर्मी से राहत मिली है लेकिन इस सीजन में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है जिससे कई तरह के इन्फेक्शन और बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है. इसका असर किडनी हेल्थ पर भी पड़ता है. इतना ही नहीं, ध्यान नहीं रखने से आपको किडनी से जुड़े कई रोगों का खतरा बढ़ सकता है. लोगों के दूषित पानी और भोजन के संपर्क में आने से एक्यूट किडनी इनजरी का जोखिम होता है. इस मौसम में बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है जोकि कुछ मामलों में किडनी डैमेज का कारण बन सकता है. इसी तरह बारिश के मौसम में डेंगू, टाइफाइड, डायरिया, हेपेटाइटिस ए और हेपेटाइटिस बी का ज्यादा खतरा होता है और यह बीमारियां सीधे रूप से किडनियों को प्रभावित करती हैं. तो आइए जानते हैं कैसे आप बरसात के मौसम में किडनी की बीमारी से बच सकते हैं.

बरसात के मौसम में किडनी की बीमारी से बचने का तरीका

किडनी को साफ रखने और इन्फेक्शन से बचाने के लिए आपको पानी और अन्य तरल पदार्थों का खूब सेवन करना चाहिए. ध्यान रहे कि बारिश के मौसम में पानी को उबालकर गुनगुना करके पिएं. इसके अलावा फ्रूट जूस और छाछ जैसे पदार्थों का खूब सेवन करें.

जमे हुए पानी में स्विमिंग करने से बचें

बरसात के मौसम में जमें हुए पानी में स्विमिंग करने से बचें. साथ ही साथ बार-बार हाथ को साबुन से साफ करें. मच्छरों से बचने की कोशिश करें.

ये भी पढ़ें:OMG 2 Release: सेंसर बोर्ड ने OMG 2 पर लगाई रोक, रिव्यू कमेटी को भेजी गई अक्षय कुमार की मूवी

भोजन को अच्छी तरह पकाएं

बारिश के मौसम में खाद्य पदार्थों में कीड़े लगने की संभावना रहती है इसलिए किसी भी संक्रमण से बचने के लिए खाने की चीजों को अच्छी तरह धोकर और अच्छी तरह पकाएं. यह हानिकारक बैक्टीरिया को मारने का एक प्रभावी तरीका है.

बीमार लोगों से दूर रहें

बीमार लोगों के संपर्क में आने से बचें यदि आप दवा ले रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि उन्हें निर्देशानुसार लें. टीका लगवाने से आपको इन बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है.

किसी भी लक्षण को न करें नजरअंदाज

यदि आपको किडनी की किसी भी प्रकार की बीमारी है, चाहे एकेडी या सीकेडी, तो इनके सभी लक्षणों पर नजर रखें. कोई भी लक्षण दिखने पर डॉक्टर से मदद लें. ध्यान रहे कि किडनी नाजुक अंग है इसलिए इसे हर हाल में संक्रमण से बचाने की कोशिश करें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

32 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

49 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago