बिजनेस

PLFS Report: शहरी बेरोजगारी दर में आई कमी, जनवरी से मार्च तिमाही में बढ़ा रोजगार का स्तर

PLFS Report: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, शहरी बेरोजगारी दर जनवरी से मार्च 2023 की तिमाही में और गिर गई है. इससे पता चलता है कि श्रम बाजार कोरोना महामारी के बाद रिकवरी की राह पर है. रिपोर्ट में बताया गया है कि शहरी एरिया में बेरोजगारी दर घट कर 6.8 फीसदी रह गई है. बता दें कि पिछली दो तिमाहियों में बेरोजगारी दर 7.2% और जनवरी-मार्च 2022 तिमाही में 8.2% थी. वहीं COVID-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन के कारण अप्रैल से जून 2020 की तिमाही में ये 20.8% की रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी.

15 वर्ष से अधिक आयु वाले पुरुषों की बेरोजगारी दर में कमी

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी पीएलएफएस के आंकड़ों के अनुसार, तिमाही के दौरान पुरुषों और महिलाओं के लिए रोजगार के रुझान में अंतर जारी रहा है. जनवरी से मार्च 2023 की तिमाही में शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों में बेरोजगारी दर अक्टूबर से दिसंबर 2022 की तिमाही में 6.5% की तुलना में 6% कम थी.

यह भी पढ़ें: आतंकवाद पर लगाम के माहिर और दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले कौन हैं नए CDS Anil Chauhan?

 

पिछले साल थी सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर

बेरोजगारी दर पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में सबसे ज्यादा थी और इसका मुख्य कारण कोरोना के बाद लगा लॉकडाउन था, जिनका असर कामकाज पर पड़ा. रोजगार की संख्या घट गई. सर्वेक्षण के मुताबिक, बेरोजगारी दर पिछले साल जुलाई-सितंबर और अक्टूबर-दिसंबर में 7.2 फीसदी थी, वहीं अप्रैल-जून, 2022 में यह 7.6 फीसदी पर थी.

बता दें कि 18वें श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में बेरोजगारी दर अप्रैल- जून, 2022 में 7.6 फीसदी थी. आंकड़ों से पता चलता है कि शहरी क्षेत्रों में महिलाओं (15 साल और उससे अधिक) में बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च, 2023 में घटकर 9.2 फीसदी पर आ गयी जो एक साल पहले इसी तिमाही में 10.1 फीसदी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

6 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago