होर्मुज संकट पर पीएम मोदी का संबोधन
PM Modi Rajya Sabha Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में पश्चिम एशिया की जंग पर 21 मिनट तक बात की. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग जारी रही तो इसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे. आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है. इस चुनौती से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करना होगा.
पीएम मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने बताया कि वहां कई भारतीय जहाज फंसे हैं और उनमें बड़ी संख्या में भारतीय कर्मी भी हैं. इससे भारत का व्यापार प्रभावित हो रहा है. पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद जैसे जरूरी सामान की आपूर्ति पर असर पड़ रहा है. पीएम ने कहा कि जहाजों पर हमला और जल मार्ग में रुकावट बिल्कुल स्वीकार नहीं है. भारत डिप्लोमेसी के जरिए जहाजों का आवागमन जारी रखने का प्रयास कर रहा है.
एक दिन पहले सोमवार को पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी थी. उन्होंने बताया कि इस जंग से दुनिया में कठिन हालात बने हैं. इनका असर लंबे समय तक रह सकता है. इसलिए हमें पहले से तैयार रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हम एकजुट होकर संकट का सामना कर चुके हैं. उसी तरह अब भी देश को मजबूती से खड़ा रहना होगा.
पीएम मोदी ने राज्य सरकारों से विशेष अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे संकट में गरीबों और मजदूरों पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है. पीएम गरीब अन्न कल्याण योजना का लाभ सभी को मिलता रहे, इसके लिए राज्य सरकारें proactive कदम उठाएं. कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो. संकट कितना भी बड़ा हो, भारत की तेज आर्थिक विकास दर बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है. हमें जरूरी सुधार तेजी से जारी रखने होंगे.
किसानों को संदेश देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरकार बुआई के मौसम में खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की पूरी तैयारी कर रही है. किसानों को फिर आश्वस्त किया कि सरकार हर चुनौती में उनके साथ खड़ी है. उन्होंने राज्यसभा को याद दिलाया कि यह राज्यों का सदन है. इसलिए राज्यों का पूरा सहयोग जरूरी है.
पीएम बोले- महंगाई और सप्लाई चेन को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने सात एम्पॉवर्ड ग्रुप बनाए हैं. ये ग्रुप पेट्रोल-डीजल, गैस, खाद और महंगाई जैसे मुद्दों पर तुरंत और लंबी रणनीति बनाकर काम करेंगे. पीएम ने कहा कि कोरोना काल में अलग-अलग सेक्टर के लिए ऐसे ग्रुप बने थे. अब भी उसी तरह तेज कार्रवाई हो रही है.
पीएम मोदी ने विदेश में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया. जंग शुरू होने से अब तक 3 लाख 75 हजार से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित देश वापस लाया गया है. ईरान से एक हजार से अधिक भारतीय लौट चुके हैं, जिनमें 700 से ज्यादा मेडिकल छात्र हैं. कई देशों ने वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा दिया है. कुछ भारतीयों की मौत हुई है, जो बहुत दुखद है. उनके परिवारों को मदद दी जा रही है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है.
पीएम मोदी ने अंत में कहा कि यह संकट अलग तरह का है. समाधान भी अलग तरह के होंगे. हमें धैर्य, संयम और शांत मन से मुकाबला करना होगा. हालात हर पल बदल रहे हैं. इसलिए हर नागरिक को हर चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए. केंद्र और राज्यों के मिले-जुले प्रयासों से देश इस संकट को पार कर लेगा.
कुछ लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब…हम भारत के साथ हैं: पीएम मोदी
Aaj Ka Panchang 6 october 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी…
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने प्रयासों से लाभ…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर में नए अवसर और…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज गजकेसरी योग का प्रभाव…