लीगल

नाम और आवाज के गलत इस्तेमाल पर कानूनी जंग, मलयालम सिनेमा के मशहूर फिल्म अभिनेता मोहनलाल फिर से करेंगे अपील

मलयालम सिनेमा के मशहूर फिल्म अभिनेता मोहनलाल ने व्यक्तित्व सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में दायर याचिका को वापस ले लिया है. जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने मोहनलाल को नए सिरे से याचिका दायर करने की छूट दे दी है. कोर्ट ने कहा कि मोहनलाल के वकील ने आदेश 39 नियम 1 और 2 के तहत दायर अर्जी वापस लेने का अनुरोध किया है और उन्हें पूर्ण और बेहतर जानकारी के साथ उसी कारण से संबंधित नई अर्जी दाखिल करने की अनुमति दी गई है.

कोर्ट 27 मार्च को मामले में अगली सुनवाई करेगा.

नाम, छवि और आवाज के गलत इस्तेमाल पर मांगी सुरक्षा

दायर याचिका में उन्होंने अपने नाम, छवि, आवाज और पहचान के गलत और अनऑथोराइज़्ड इस्तेमाल के खिलाफ सुरक्षा की मांग की थी. खास तौर पर एआई-आधारित और कमर्शियल कंटेंट में पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा का मतलब है, एक्टर या किसी भी सेलेब के नाम, आवाज, हाव-भाव, पहचान से जुड़ी चीजों का गलत तरह से इस्तेमाल पर रोक. इससे पहले कोर्ट ने क्रिकेटर गौतम गंभीर को याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी थी. पहले हाई कोर्ट कई बड़ी हस्तियों के फोटो और व्यक्तित्व से जुड़ी किसी बात का बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं करने नहीं करने का आदेश दे चुकी है.

गौतम गंभीर से पहले कई बड़े सेलेब्स ने किया कोर्ट का रुख

बता दें कि गौतम गंभीर से पहले फिल्म अभिनेत्री काजोल, विवेक ओबेरॉय, बाबा रामदेव, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अजय देवगन, करण जौहर, रजनीकांत, गायिका आशा भोसले, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सिंगर कुमार, विराट कोहली सहित कई अन्य अदालत का रुख कर चुके है.

ये भी पढ़ें:कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को उम्रकैद, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

18 minutes ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

1 hour ago