बिजनेस

RBI ने लगातार 10वीं बार नहीं किया ब्याज दरों में बदलाव, रेपो रेट जस की तस; लोन महंगे नहीं होंगे, EMI भी नहीं बढ़ेगी

RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से बुधवार को मौद्रिक नीति समीति (MPC) के निर्णय का ऐलान किया गया. केंद्रीय बैंक द्वारा रेपो रेट को 6.5% पर स्थिर रखा गया है.

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा कि MPC के छह में से पांच सदस्य रेपो रेट को 6.5% पर बरकरार रखने के पक्ष में थे.

ब्याज दरों को स्थिर रखने के साथ एमपीसी की ओर से मौद्रिक नीति रुख को विड्रॉइंग अकोमोडेशन से न्यूट्रल कर दिया गया है. इससे केंद्रीय बैंक को महंगाई की दिशा के मुताबिक, ब्याज दरों को तय करने में मदद मिलेगी.

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

इस वित्त वर्ष में 7.2% रहेगी जीडीपी वृद्धि दर

गवर्नर ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत पर रह सकती है. हालांकि, वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 7% कर दिया, जो कि पहले 7.2% थी.

इसके अलावा वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 7.4% कर दिया गया है, जो कि पहले 7.3% था. वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के लिए विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 7.4% कर दिया गया है, जो कि पहले 7.2 प्रतिशत था. वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के लिए विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 7.3% कर दिया गया है, जो कि पहले 7.2% था.

महंगाई दर 4.5% पर रह सकती है: शक्तिकांत दास

केंद्रीय बैंक के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में महंगाई दर 4.5% पर रह सकती है. इसके अलावा वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में महंगाई दर के अनुमान को 4.4% से घटाकर 4.1%, तीसरी तिमाही में महंगाई दर के अनुमान को 4.7% से बढ़ाकर 4.8% और चौथी तिमाही में महंगाई दर के अनुमान को 4.3% से घटाकर 4.2% कर दिया. वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के महंगाई दर के अनुमान को 4.4% से घटाकर 4.3% कर दिया गया है.

गवर्नर दास की ओर से कहा गया कि सितंबर के आंकड़ों में महंगाई बढ़ने का अनुमान है. इसकी वजह खाद्य उत्पादों की कमीतें, प्रतिकूल आधार हाल ही में बड़ी मेटल की कीमतें हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

41 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

48 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

55 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago