Women’s T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 अक्तूबर को दूसरा मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. भारत एक तरफ़ अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर करने और साथ ही एशिया कप की हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगा तो वहीं श्रीलंका इस विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगा.
भारत को अपने पहले मैच में न्यूज़ीलैंड के हाथों 58 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन रविवार को दुबई में भारतीय टीम पाकिस्तान को छह विकेट से हराने में सफल रही. वहीं श्रीलंका ग्रुप ए की अंक तालिका में इस समय अंतिम पायदान पर है और उसे अभी भी अपनी पहली जीत का इंतज़ार है. श्रीलंका को पहले मैच में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 31 रनों की हार झेलनी पड़ी जबकि शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ उन्हें छह विकेट से शिकस्त मिली.
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच में बल्लेबाज़ी के दौरान गर्दन में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उन्हें बीच मैच में मैदान से बाहर जाना पड़ा था. जबकि पूजा वस्त्रकर भी पिछले मैच में चोटिल होने के चलते नहीं खेल पाई थीं, उनकी जगह पर सजना सजीवन को मौक़ा दिया गया था. यह देखना होगा कि श्रीलंका के ख़िलाफ़ वस्त्रकर की वापसी हो पाती है या नहीं.
टी20 में भारत ने श्रीलंका को 19 बार हराया है जबकि श्रीलंका इस प्रारूप में भारत से पांच मैच ही जीत पाई है. हालांकि भारत को मिली इन पांच हारों में एशिया कप फ़ाइनल की हार भी शामिल है. भारत श्रीलंका से उस हार का बदला लेना चाहेगा लेकिन इसके साथ ही टीम इंडिया को अगले दौर में अपनी दावेदारी मज़बूत करने के लिए बड़ी जीत की भी तलाश होगी. दुबई में अब तक शाम के मैचों में ओस ने कोई ख़ास प्रभाव नहीं डाला है, ऐसे में दुबई की सतह पर बड़ा स्कोर बनने की संभावना कम ही है.
स्मृति मंधाना का श्रीलंका के ख़िलाफ़ टी20 में रिकॉर्ड उतना बेहतर नहीं है. उन्होंने 19 पारियों में 22.29 की औसत और दो अर्धशतक के साथ 379 रन ही बनाए हैं. लेकिन एक अहम मुक़ाबले में भारतीय टीम को उनसे काफ़ी उम्मीदें होंगी. अगर कौर मैच के लिए फ़िट नहीं हो पाती हैं तब मंधाना टीम का नेतृत्व करती दिखाई दे सकती हैं.
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के पूर्व कप्तान Mahmudullah Riyad ने T20 से लिया संन्यास
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान) शेफ़ाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमाह रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन.
श्रीलंका: चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), विष्मी गुणारत्ने, नीलाक्षी डिसिल्वा, हसिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समराविक्रमा, अमा कंचना, कविशा दिलहारी, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलासूर्या, उदेशिका प्रबोधनी, इनोशी प्रियदर्शिनी, इनोका रनावीरा, शशिनी गिम्हानी, सचिनी निसांसला.
-भारत एक्सप्रेस
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों…