Categories: बिजनेस

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री, नवंबर तक EV दोपहिया वाहनों की बिक्री 10 लाख के पार

त्योहारों के सीजन में सामानों और वाहनों पर बड़ी छूट ने भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) क्रांति को नई रफ्तार दी है. पहली बार, 2024 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 10 लाख का आंकड़ा पार कर गया. इससे पता चलता है की लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों की पॉपुलैरिटी बढ़ी है.

नवंबर 2024 तक देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल रिटेल बिक्री 10.7 लाख के पार पहुंच गई. यह पिछले साल की तुलना में 37% अधिक है. हालांकि, नवंबर महीने में 15% की गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान 1.18 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर बिके. त्योहारों के बाद मांग में गिरावट इसका मुख्य कारण रही.

अक्टूबर 2024 में घरेलू इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में 54% की प्रतिमाह वृद्धि दर्ज की गई. इस दौरान कुल 1,39,022 यूनिट्स की बिक्री हुई. कई कंपनियों ने रिकॉर्ड बिक्री की, जिनमें TVS और बजाज शामिल हैं.

ओला इलेक्ट्रिक का दबदबा बरकरार

ओला इलेक्ट्रिक ने नवंबर 2024 में 24.5% मार्केट शेयर के साथ अपना टॉप स्थान बनाए रखा. हालांकि, उनकी बिक्री में अक्टूबर की तुलना में 30% की गिरावट दर्ज की गई. नवंबर में ओला ने 29,191 स्कूटर बेचे, जबकि अक्टूबर में यह आंकड़ा 41,775 था.

त्योहारों के दौरान ओला ने “बॉस – बेस्ट ओला सीजन सेल” अभियान चलाया. इसके तहत 2 kWh ओला S1 स्कूटर को 49,999 रुपये में पेश किया गया, जो सामान्य कीमत (74,999) रुपये से काफी कम है.

TVS और बजाज की कड़ी टक्कर

नवंबर 2024 में TVS मोटर्स ने अपने प्रमुख iQube स्कूटर्स की बदौलत 22.7% मार्केट शेयर हासिल किया. यह ओला के करीब है. TVS ने नवंबर में 26,971 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के 19,075 यूनिट्स से 41% अधिक है.

बजाज ऑटो ने भी दमदार प्रदर्शन किया. नवंबर 2024 में कंपनी ने 26,163 स्कूटर बेचे, जो पिछले साल के 11,886 यूनिट्स से 120% अधिक है. बजाज का मार्केट शेयर 22% रहा.

एथर और हीरो भी नहीं रहे पीछे

एथर एनर्जी, जो जल्द ही आईपीओ लॉन्च करने वाली है, 10.7% मार्केट शेयर के साथ चौथे स्थान पर रही. नवंबर में एथर ने 12,741 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 38% अधिक है. हीरो मोटोकॉर्प ने भी शानदार प्रदर्शन किया. नवंबर 2024 में कंपनी ने 7,309 यूनिट्स बेचीं. यह पिछले साल के मुकाबले 140% की बढ़ोतरी है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago