बिजनेस

Prosus ने कहा- अगले 18 महीनों में Meesho, PayU, Urban Company जैसी कंपनियों के IPO आने की उम्मीद

डच निवेश समूह प्रोसस (Prosus) ने कहा है कि उसके भारतीय पोर्टफोलियो में संभावित IPO उम्मीदवारों की एक मजबूत पाइपलाइन है. इनमें Meesho, Bluestone, PayU और Urban Company शामिल हैं, जिनके अगले 18 महीनों में इनके IPO बाजार में आने की उम्मीद है.

प्रोसस के सीईओ, फैब्रिसियो ब्लोसी (Fabricio Bloisi) ने कंपनी के परिणामों की घोषणा करने के बाद एक कॉल में कहा, “हम भारत को लेकर बहुत उत्साहित हैं. हमने सात साल पहले भारत में निवेश करना शुरू किया था, जब हर कोई देश की क्षमता के बारे में बात नहीं कर रहा था. हमने भारत को अपनी प्राथमिकता बनाने का एक अच्छा फैसला किया और Swiggy IPO सिर्फ पहला बड़ा परिणाम है, हमारे पास आगे और भी बहुत कुछ है,”

अपने अर्ध-वार्षिक (H1FY25) रिपोर्ट में प्रोसस ने बताया कि भारत उसके लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और उसने अब तक देश में 8 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है.

Mintifi में 8 करोड़ डॉलर का निवेश

प्रोसस अपने अन्य पोर्टफोलियो फर्मों, जिनमें Captain Fresh, Mintifi, Vastu Housing, Mensa ब्रांड्स और Eruditus शामिल हैं, के IPO लाने पर भी विचार कर रहा है, जो देश के विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम में उसका भरोसा दिखाता है.

इसने सप्लाई-चेन फाइनेंसिंग कंपनी, मिंटिफी में 8 करोड़ डॉलर और वास्तु हाउसिंग फाइनेंस में 10 करोड़ डॉलर का निवेश किया है, जो पेयू इंडिया से परे वित्तीय सेवाओं पर अपना दांव बढ़ा रहा है.

अगले 1.5 सालों में और IPO आने वाले हैं

फैब्रिसियो ब्लोसी ने कहा, “भारत में हमारे करीब 30 निवेश हैं और अगले 1.5 सालों में कई और IPO आने वाले हैं. हमने सही समय पर शुरुआत की. भारत में हमारा इकोसिस्टम अनोखा है. यहां हमारी कंपनियां एक-दूसरे को तेजी से बढ़ने में मदद करती हैं और हमें आने वाले सालों में वैल्यू क्रिस्टलाइज करने की अपार संभावनाएं दिख रही हैं.”

प्रोसस ने अपने भारत पोर्टफोलियो में मिला-जुला प्रदर्शन किया. कंपनी के अनुसार, ऑनलाइन फार्मेसी स्टार्टअप फार्मईजी (Farm Easy) ने इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में प्रोसस के लिए -38% का आंतरिक रिटर्न दिया है. इस बीच, B2B ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ElasticRun ने 23% का आंतरिक रिटर्न (IRR) दर्ज किया.

इन दोनों के अलावा, Swiggy और PayU India ने 21-21% का IRR दर्ज किया, जबकि मीशो का IRR 20% रहा और एडटेक स्टार्टअप Eruditus ने 14% का रिटर्न दिया. हालांकि, एरुडिटस प्रोसस के एड-टेक पोर्टफोलियो में एकमात्र कंपनी है जिसने H1 में पॉजिटिव रिटर्न दिया है.

Farm Easy का IRR 44%

वित्त वर्ष 24 में इसी अवधि के दौरान, प्रोसस के पोर्टफोलियो में Farm Easy का IRR 44% था. भले ही कंपनी वित्त वर्ष 24 में अपने घाटे को आधा करके 2,533 करोड़ रुपये पर लाने में कामयाब रही, जो कि मुख्य रूप से कम सद्भावना हानि शुल्क(Impairment Charge) और खर्चों में कुल गिरावट के कारण था, लेकिन ऑनलाइन फार्मेसी क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण इसका राजस्व साल-दर-साल 15% घटकर 5,644 करोड़ रुपये रह गया.

Tata 1mg, रिलायंस के स्वामित्व वाली Netmeds और अपोलो 24×7 जैसी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा के कारण Farm Easy को बाजार में अपनी हिस्सेदारी वापस पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.


ये भी पढ़ें: रियल एस्टेट में पिछले एक दशक में AIF से निवेश 75,500 करोड़ पहुंचा


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

8 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

30 minutes ago

नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…

34 minutes ago

‘छोटे सरकार’ का भौकाल: पटना से प्रयागराज तक सड़क पर दहाड़े अनंत सिंह, देखें स्वागत का धांसू VIDEO

Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…

48 minutes ago

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

54 minutes ago