खेल

WI vs BAN 2nd Test: कैरेबियाई खिलाड़ी जेडन सील्स ने रचा इतिहास, तोड़ा 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

कैरेबियाई गेंदबाज जेडन सील्स (Caribbean player Jaden Seals) ने टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. जमैका के किंग्सटन में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश (West Indies Vs Bangladesh) के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे इकॉनोमिकल स्पेल फेंका, जिससे बांग्लादेशी बल्लेबाज 200 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके.

जेडन सील्स ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. इस दौरान जेडन सील्स ने 15.5 ओवर में केवल 5 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके. सील्स इस पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने 0.31 की इकॉनमी दर से रन दिए और 15.5 ओवर में 10 मेडन ओवर डाले. यह स्पेल 1978 के बाद से टेस्ट क्रिकेट का सबसे इकॉनोमिकल स्पेल साबित हुआ.

उमेश यादव का रिकॉर्ड टूटा

जेडन सील्स से पहले भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में 21 ओवर में मात्र 9 रन देकर 3 विकेट झटके थे. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 0.42 था. अब सील्स ने उनका यह रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

बांग्लादेश 164 रन पर ऑलआउट

मैच की बात करें तो बांग्लादेश की टीम ने अपनी पहली पारी में 164 रन ही बना पाए और ऑलआउट हो गये. बांग्लादेश के लिए शादमान इस्लाम ने 64 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था. वहीं, वेस्टइंडीज के लिए सील्स ने 4, शमार जोसेफ ने 3, कीमार रोच ने 2 और अल्जारी जोसेफ ने 1 विकेट लिया.

ये भी पढ़ें- Khelo India योजना के तहत 2781 एथलीटों की हुई पहचान, वैश्विक खेल प्रदर्शन में हुआ सुधार: Sports Minister

जेडन सील्स का अंतर्राष्ट्रीय करियर

जेडन सील्स के अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 16 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 67 विकेट हैं, जबकि वनडे क्रिकेट में उनके नाम 8 विकेट दर्ज हैं. इस शानदार प्रदर्शन ने सील्स को एक उभरते हुए तेज गेंदबाज के रूप में स्थापित कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

9 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

19 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

34 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

45 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

53 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago