बिजनेस

रिलायंस को 402 करोड़ की प्रॉपर्टी बेचेगी ब्रिटेन की सुपरड्राई कंपनी, जॉयंट वेंचर के लिए हो गया समझौता

Reliance New Deal: दिग्गज भारतीय कंपनी रिलायंस ने आज एक बड़ी डील क्रैक कर ली है. उसने ब्रिटेन के फैशन सेक्टर की खुदरा कंपनी सुपरड्राई की दक्षिण एशियाई आईपी खरीद ली है. रिलायंस द्वारा यह डील करीब 402 करोड़ रुपये में हुई है. एक कॉन्ट्रैक्ट के तौर पर हुई इस डील के तहत जॉयंट वेंचर की कंपनी दक्षिण एशिया के देशों में सुपरड्राई के ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर सकेगी.

इस बिजनेस में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी सुपरड्राई की होगी, तो वहीं 76 प्रतिशत हिस्सा रिलायंस रीटेल के पास होगा. बता दें कि सुपरड्राई ब्रिटेन की एक बड़ी खुदरा फैशन ब्रांड है, जिसके स्वेटर्स से लेकर हुडी, जैकेट दुनियाभर में काफी फेमस हैं.

यह भी पढ़ें-डॉलर, पाउंड और रुपये को पछाड़ अफगानी करेंसी ने किया कमाल, आखिर कैसे तालिबान राज में इतनी मजबूत हुई मुल्क की मुद्रा?

कंपनी को नहीं मिल रहे है बड़े ऑर्डर्स

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि सुपरड्राई पीएलसी अपने थोक प्रमोटर्स से ज्यादा ऑर्डर न मिल पाने के चलते संघर्ष कर रही है और उसका कैश फ्लो भी काफी कम हो गया है, जिसके चलते उसे परेशानियों का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें : ITR फाइल करने के अलावा और किन कामों में यूज कर सकते हैं PAN Card, जानें

लंदन स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी

सुपरड्राई पीएलसी ने इस डील को लेकर लंदन स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि सुपरड्राई ने भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में सुपरड्राई ब्रांड और संबंधित ट्रेडमार्क सहित अपनी आईपी प्रॉपर्टी रिलायंस ब्रांड होल्डिंग यूके लिमिटेड को कॉन्ट्रैक्ट के तहत दी है. इस समझौते के तहत रिलायंस से उसे 402 करोड़ रुपये मिलेंगे.

2012 से रिलायंंस के पास है फ्रैंचाइजी

बता दें कि साल 2012 से ही रिलायंस रिटेल के पास भारत समेत तीनों ही देशों में सुपरड्राई की फ्रैंचाइजी लिए हुए है और अब उसकी पकड़ ब्रांड पर औऱ मजबूत हो गई है. इस ब्रांड के जरिए रिलायंस लाइफस्टाइल और फैशन के मार्केट में अपना विस्तार करने का प्रयास करती नजर आएगी.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

1 hour ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

3 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago