खेल

Asian Games 2023 में भारतीय दल ने तोड़ा मेडल जीतने का पुराना रिकॉर्ड, PM मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, कही ये बात

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है. 11वें दिन की शुरुआत तक भारत की झोली में 16 गोल्ड, 26 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज पदक आ चुके हैं. इसके साथ ही भारत ने एशियाई खेल में मेडल जीतने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे दल को बधाई दी है.

एशियाई खेल में भारत ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

गेम्स के 11वें दिन बुधवार को एशियाई खेलों में पदक जीतने के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. भारतीय दल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पिछले खेलों में जीते 70 पदक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अभी तक भारतीय दल 71 पदक जीत चुके हैं. इससे पहले भारत के खिलाड़ियों ने साल 2018 में जकार्ता और पालेमबांग में हुए एशियाई खेल में 70 पदक जीता था. जिसमें 16 गोल्ड, 23 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे.

ये भी पढ़ें- Asian Games 2023: तीरंदाजी में ओजस और ज्योति की जोड़ी ने किया कमाल, भारत को दिलाया गोल्ड

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

एशियाई खेल में भारत के जैसे ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा तो उसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, “एशियाई खेलों में भारत पहले से कहीं ज्यादा चमका है! 71 पदक जीतने के साथ हम अपनी अब तक के सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका का जश्न मना रहे हैं, जो हमारे एथलीटों के अद्वितीय समर्पण, धैर्य और खेल भावना का प्रमाण है. प्रत्येक मेडल कड़ी मेहनत और जुनून की जीवन यात्रा को उजागर करता है. पूरे देश के लिए गर्व का छण है, हमारे एथलीटों को बधाई.”

इससे पहले एशियाई खेलों में तीरंदाजी में गोल्ड जीतने पर ओजस देवताले और ज्योति सुरेखा वेन्नम को बाधाई दी. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के असाधारण कौशल, सटीकता और टीम वर्क ने बेहतरीन परिणाम सुनिश्चित किए हैं.

भारत ने दिया अबकी बार, सौ पार का नारा

गौरतलब है कि एशियन गेम्स में भारत ने अपना अबतक का सबसे बड़ा दल भेजा है. इस दल का लक्ष्य है कि इस प्रतियोगिता में 100 पदक के आंकड़े को पार किया जाए. हांगझाउ एशियन गेम्स के लिए भारत ने अबकी बार सौ पार का नारा भी दिया है. फिलहाल भारत की झोली में 71 पदक हैं. अभी आगे खेल जारी है. ऐसे में पदकों की संख्या में और इजाफा होना सुनिश्चित है.

Vikash Jha

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

4 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

4 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

5 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

6 hours ago