बिजनेस

रिलायंस खरीदेगी LOTUS चॉकलेट में 51% हिस्सेदारी, एडिशनल 26% हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर लाने का ऐलान

Reliance Retail Venture Limited: नए साल पर चॉकलेट बनाने वाली कंपनी LOTUS की किस्मत भी अब जल्द पलटने वाली है. रिलायंस रिटेल वेंचर्स की सब्सिडियरी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड लोटस चॉकलेट कंपनी में 51% हिस्सेदारी खरीदेगी. इस खबर के बाद कंपनी के स्टॉक आसमान छू रहे हैं. 74 करोड़ रुपए में 113 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर लोटस के 65,48,935 शेयरों के अधिग्रहण की डील तय हुई है.

इसके अलावा, लोटस कंपनी की एडिशनल 26% (33,38,673 शेयर) हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर लाने की भी घोषणा की है. रिलायंस रिटेल की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल वेंचर्स की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

ये भी पढ़ें: Budget 2023: नौकरीपेशा लोगों को मिल सकती है राहत, बजट में स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाने का हो सकता है ऐलान

डील के बाद लोटस के शेयर में आई तेजी

दूसरी तरफ, इस डील के बाद लोटस कंपनी के शेयर आसमान छूने लगे हैं. मंगलवार को लोटस कंपनी के शेयर 135.50 तक पहुंच गए. इस डील को लेकर रिलायंस रिटेल वेंचर्स की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि रिलायंस चॉकलेट कंपनी के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित है, जिन्होंने एक मजबूत कोको और चॉकलेट डेरिवेटिव बिजनेस बनाया है.

एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने क्या कहा

ईशा अंबानी ने कहा कि कंपनी में हमारा निवेश स्वदेशी रूप से विकसित डेली यूज हाई क्वालिटी प्रोडक्ट को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. हम लोटस की अनुभवी मैनेजमेंट टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं. वहीं, लोटस के संस्थापक-प्रमोटर अभिजीत पई ने कहा कि इसमें प्रवेश करते हुए हमें खुशी हो रही है.

ये भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, अपने न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट किया भेंट

लोटस चॉकलेट कंपनी बेहतरीन चॉकलेट, कोको उत्पादों और कोको डेरिवेटिव के चुनिंदा मैन्युफैक्चर्स में से एक है. लोटस उत्पादों की आपूर्ति दुनिया भर में चॉकलेट निर्माताओं और चॉकलेट यूजर्स को की जाती है. कंपनी 1988 में इनकॉरपोरेट हुई और इसके ऑपरेशन 1992 में शुरू हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

5 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

20 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

30 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

43 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago