खेल

Sanju Samson: फ्लॉप होने के बाद भी संजू के सपोर्ट में फैंस, सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

Sanju Samson IND vs SL: टीम इंडिया के बल्लेबाज संजू सैमसन मंगलवार, 3 जनवरी को वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20I में सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए. सैमसन, जिन्हें आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है, उनके पास मौका था टी-20 टीम में मिले मौके को भुनाने का. सूर्या के आउट होने के बाद संजू सैमसन के पास एक अच्छा मौका था जिसे इस बल्लेबाज ने गंवा दिया.

फ्लॉप होने के बाद भी संजू के सपोर्ट में फैंस

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, जिनके दुनिया भर में फैंस हैं. उन्हें आखिरकार लंबे समय बाद मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले टी20 में टीम इंडिया में वापसी करने का मौका मिला. हालांकि, वह मौके का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके. संजू न सिर्फ बल्ले से बल्कि मैदान पर भी बदकिस्मत रहे और उन्होंने कप्तान हार्दिक पंड्या की गेंद पर एक कैच छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: VIDEO: बाबर को बीच मैदान पर मिला ‘धोखा’, पाकिस्तानी कप्तान गुस्से से हुए आग बबूला!

न सिर्फ बल्ले से बल्कि फील्डिंग में भी संजू सैमसन पर प्रेशर साफदे खा जा सका था. बल्ले से फ्लॉप होने के बाद श्रीलंका की पारी का पहला ओवर हार्दिक पंड्या डाल रहे थे. जिन्होनें पहले ही ओवर में ओपनर पाथुम निसांका को तकरीबन पवेलियन भेज ही दिया था. लेकिन संजू सैमसन ने कैच ड्रॉप कर दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

संजू सैमसन और फैंस का कनेक्शन

भारतीय क्रिकेट फैंस संजू सैमसन को खूब पसंद करते हैं. बेशक सैमसन ने भारत के लिए अन्य खिलाड़ी के मुकाबले कम मैच खेले हैं, लेकिन फिर भी वो फैंस की पहली पंसद रहे. लंबे समय तक जब उन्हें टीम में मौका नहीं मिलता तो फैंस टीम मैनेजमेंट तक पर सवाल उठा देते हैं,

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. जवाब में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

19 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

28 minutes ago

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

44 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

1 hour ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

1 hour ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

1 hour ago