बिजनेस

केयर रेटिंग्स के पूर्व सीईओ मोकाशी पर SEBI ने लगाया 2 साल का बैन

SEBI BANS RAJESH MOKASHI : केयर रेटिंग्स के पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO ) राजेश मोकाशी को मार्केट रेगुलेटर सेबी ने 2 साल के लिए बैन कर दिया है. SEBI ने उनके किसी भी रजिस्‍टर्ड इंटरमीडियरी एजेंसी से जुड़ने पर रोक लगा दी है. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने मोकाशी को केयर रेटिंग्स के हेड के अपने कार्यकाल के दौरान दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (DHFL) की रेटिंग प्रक्रिया को मैनीपुलेट करने का दोषी पाया गया है. सेबी को ये  मामला दिसंबर, 2018 में मिली शिकायतों से पता चला था. इन शिकायतों में  DHFL की रेटिंग प्रक्रिया में दखलंदाजी के आरोप लगाए गए थे. डीएचएफएल को अब पीरामल कैपिटल एवं हाउसिंग फाइनेंस के नाम से जाना जाता है.

ये  भी पढ़ें- Microsoft और Twitter में तनातनी, जानें क्या है पूरा मामला

बेहतर रेटिंग देने का दबाव

सेबी ने अपनी जांच में पाया कि केयर और DHFL के बीच आपसी साठगांठ है और इसकी जांच की गई. जांच के जरिए डीएचएफएल समेत कुछ इश्‍यूअर के पक्ष में बेहतर रेटिंग सुनिश्चित करने के लिए मोकाशी ने केयर के कर्मचारियों को प्रभाव डाला. सेबी ने अपने नोट  में पाया कि रेटिंग कमिटी के सदस्यों ने सितंबर 2018-फरवरी 2019 के दौरान डीएचएफएल रेटिंग के टाइम पर बार-बार एक-दूसरे को व्हाट्सएप मैसेज गए, इन मैसेजेज में  नोटिसी 2 (मोकाशी) द्वारा बार-बार इंटरफेयर करने के लिए बार-बार खेद व्यक्त किया है.

ये  भी पढ़ें- RBL ने ब्रिटेन की ‘प्रेट ए मेंजर’ फूड चेन से मिलाया हाथ, मुंबई में खुलेगी पहली शॉप

जांच में क्या पता चला-

सेबी का कहना है कि उन्होने जांच में पाया कि मोकाशी ने पने पद का दुरूपयोग किया है. अपने पद पर रहते हुए उनके पास केयर की रेटिंग समिति के फैसलों पर वीटो करने का अधिकार था, जिसके चलते डीएचएफएल के लिए बढ़ी हुई रेटिंग दी गई. केयर की फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट (एफएआर) से पता लता है कि कंपनी को डीएचएफएल से सबसे ज्यादा फीस 7.1 करोड़ रुपये मिली थी.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

17 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

23 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

24 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

29 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

29 minutes ago

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता नियुक्ति मामला: सुप्रीम कोर्ट 8 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार…

29 minutes ago