यूटिलिटी

Bank Holiday: मई में 12 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, निपटा ले जरूरी काम, देखें पूरी लिस्ट

Bank Holiday May: हर व्यक्ति का बैंकों से कोई न कोई जुड़ाव होता है. इसलिए सभी के लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि बैंक कब बंद रहने वाले हैं. आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने मई में छुट्टियों की लिस्ट जारी की है. ताकि लोग छुट्टियों के कैलेंडर को देखकर ही समय रहते अपने काम की योजना बना सकें. आरबीआई के मुताबिक, मई 2023 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि इन 12 छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार भी शामिल है. यदि छुट्टियों के दिन आपका बैंक से जुड़ा कोई काम अटक रहा है तो उसे समय रहते निपटा लें, नहीं तो परेशानी हो सकती है.

छुट्टियां क्षेत्रीय आधार पर होती हैं

वास्तव में, अधिकांश बैंक अवकाश भी क्षेत्र के आधार पर होते हैं. जैसे 1 मई महाराष्ट्र दिवस है. इसलिए 1 मई की छुट्टी सिर्फ महाराष्ट्र राज्य में ही रहेगी. देश के बाकी हिस्सों में बैंक हमेशा की तरह खुलेंगे. ऐसी कई छुट्टियां हैं. जिन्हें क्षेत्रीय आधार पर ही शामिल किया गया है। आपको बता दें कि मई 2023 में सिर्फ 12 दिन ऐसे हैं जब वीकेंड समेत बैंक अवकाश के चलते कई निजी और सरकारी बैंक बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मई 2023 में कुल छुट्टियों की संख्या भी 12 निर्धारित की गई है.

ये भी पढ़ें- Post Office: इस शानदार स्कीम से पैसा करें डबल, इतने समय में ही 5 के हो जाएंगे 10 लाख रुपए

ये रही छुट्टियों की लिस्ट

महाराष्ट्र दिवस 1 मई, सोमवार को मनाया जाता है. इसलिए सिर्फ महाराष्ट्र में बैंक अवकाश रहने वाला है। 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा के कारण अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मुंबई, मिजोरम, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड , पश्चिम बंगाल के सभी राज्यों में बैंक अवकाश रहने वाला है. गुरु रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 9 मई को है. जिसके चलते पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे. 16 मई सिक्किम का स्थापना दिवस है. इसलिए सिर्फ सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे. 22 मई 2023 को सोमवार है. लेकिन महाराणा प्रताप गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे. त्रिपुरा में 24 मई को काजी नजरूल इस्लाम जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

18 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

46 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

56 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago