बिजनेस

SEBI का कड़ा एक्शन, टेलीग्राम के जरिए लोगों का पैसा निवेश कराने वाले 6 लोगों को 3 साल के लिए किया बैन

SEBI Imposes Ban : सेबी ने कड़ी कार्यवाई करते हुए हिमांशू महेंद्रभाई पटेल, राज महेंद्रभाई पटेल, जयदेव जाला, महेंद्रभाई बेचारदास पटेल, कोकिलाबेन महेंद्रभाई पटेल और अवनीबेन किरणकुमार पटेल नाम के 6 लोगों पर 3 साल का बैन लगा दिया है. इल्जाम है कि ये लोग टेलीग्राम चैनल के माध्यम से लोगों को बाजार में पैसा निवेश कराते थे. ये लोग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म टेलीग्राम के जरिए स्पेसिफिक स्टॉक्स पर खरीदारी की राय दे रहे थे और उस स्टॉक के बारे में गलत जानकारी फैला रहे थे.

सेबी (SEBI) ने अपनी कार्यवाई करते हुए इन लोगों पर 3 साल का बैन लगाने के अलावा सेबी ने इन सभी लोगों पर 5.8 करोड़ रुपए का जुर्माना भी ठोका है. सेबी ने सभी लोगों को 45 दिन में जुर्माने की राशि अदा करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा सेबी ने ये भी निर्देश दिया है कि इन लोगों ने अवैध तरीके से जो 1.85 करोड़ रुपए कमाया है, उसे ब्याज के साथ वापस करें.

ये भी पढ़ें- एविएशन इंडस्ट्री में खरीदारी का सिलसिला जारी, Indigo ने 20 एयरक्राफ्ट्स खरीदने का फैसला

कैसे करते थे काम –

सेबी ने अपने आदेश में बताया कि हिमांशू, राज और जयदेव एक टेलीग्राम चैनल @bullrun2017 के एडमिनिस्ट्रेटर थे. इस चैनल पर उनके 49000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे. ये लोग इस टेलीग्राम चैनल के जरिए कुछ चुनिंदा स्टॉक को लेकर गलत जानकारी फैलाते थे.

सेबी के पास जुलाई 2021 में शिकायत आई थी. उसके बाद सेबी ने इन पर जांच की तो इनका गोरखधंधा पता चला . सेबी के मुताबिक ये तीन लोग पहले अपने खुद के ट्रेडिंग अकाउंट का इस्तेमाल कर चुनिंदा स्टॉक्स खरीदते थे. इसके बाद अपने अपने चैनल के माध्यम से उन स्टॉक्स के बारे में ऐसी जानकारी फैलाते थे जिससे दूसरे लोग उनमें पैसा लगाने के  लिए प्रोत्साहित हों. दूसरे लोगों के स्टॉक में पैसा लगाने के बाद जब स्टॉक का प्राइस ऊपर जाता था. तब ये लोग अपने स्टॉक बेच कर प्रॉफिट बुकिंग कर लेते थे. जो कि एक तरह से सेबी के नियमों का उल्लंघन है.

कितनी हुई कमाई-

सेबी ने अपने आदेश में बताया है इस तरह के काम से उन्होंने गैरकानूनी तरीके से 2.84 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया. इसके अलावा सेबी को ये भी पता चला है कि उन्होंने किसी दूसरे खाते में 98.84 लाख रुपए का लाभ जमा करवाया है. साथ ही ये भी पता चला है कि इन लोगों ने महेंद्रभाई बेचारदास, कोकिलाबेन और अवनीबेन के नाम से भी ट्रेडिंग की है.

मामला सामने आने के बाद सेबी ने इन तीन लोगों पर 3 साल तक का बैन लगा दिया है. यानी कि ये तीनों लोग अगले 3 साल तक शेयर बाजार में किसी तरह से भाग  नहीं ले सकते. इसके अलावा सेबी ने महेंद्रभाई बेचारदास, कोकिलाबेन और अवनीबेन पर भी 1-1 साल का बैन लगाया है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

कोई भी योग्य वोटर नहीं छूटेगा! चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्या अब होगी हल

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…

7 minutes ago

RBI के फैसलों से बदली तस्वीर; 6 महीने में पहली बार रुपए ने लगाई इतनी बड़ी छलांग, डॉलर हुआ कमजोर

Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…

7 minutes ago

अडाणी ग्रामोत्सव में दिखी गांव की रौनक, खेल-कूद और लोकगीतों ने बांधा समां

Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…

19 minutes ago

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

35 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

2 hours ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago