लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने AQIS आतंकी मॉड्यूल की जांच अवधि 2 दिसंबर तक बढ़ाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल (AQIS) की जांच की अवधि को 2 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पटियाला हाउस कोर्ट ने आदेश पर अंतरिम रोक लगा दिया था. पटियाला हाउस कोर्ट ने जांच के लिए समय की अवधि को बढ़ाने के आदेश देने से इनकार कर दिया था.

जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने जांच की अवधि को 180 दिनों तक बढ़ाने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था. दरअसल, इस मामले में जांच के लिए 90 दिन का समय पूरा हो रहा था. दिल्ली पुलिस ने जांच पूरी न होने का हवाला देते हुए पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दाखिल कर जांच के लिए और समय देने की मांग की थी. लेकिन पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को और समय देने से इनकार कर दिया था.

16 ठिकानों पर दबिश

दिल्ली पुलिस की.स्पेशल सेल ने अगस्त में झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर 16 ठिकानों पर दबिश डालकर एक संयुक्त अभियान के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस आतंकी मॉड्यूल का नेतृत्व डॉ. इश्तियाक कर रहा था, जो रांची के रहने वाला है.

आतंकवादी हमले की योजना

दिल्ली पुलिस ने यह गिरफ्तारी केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर किया था. जानकारी मिली थी कि एक अत्यधिक कट्टरपंथी झारखंड स्थित समूह और दिल्ली में सहानुभूति रखने वाले आतंकवादी हमले की योजना बना रहे थे. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने पूछताछ की, बाद में उन्हें तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. लेकिन ताजा सबूत मिलने पर पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में आठ आरोपियों की 6 दिन की कस्टडी मांगी की मांग की थी.

छापेमारी के दौरान छह गिरफ्तार

पुलिस ने अनुसार 22 अगस्त को छापेमारी के दौरान छह गिरफ्तार व्यक्तियों-अनामुल अंसारी (32), शाहबाज अंसारी (32), अल्ताफ अंसारी (35), हसन अंसारी (32), अरशद खान (26), उमर फारूक (20) को राजस्थान के भिवाड़ी में सारे कलां की पहाड़ी, अजमेरी नाका में दो प्रशिक्षको से हथियार प्रशिक्षण लेते हुए पाया गया था. छापेमारी के दौरान पुलिस को एक असॉल्ट राइफल, एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, अलग-अलग बोर के 66 जिंदा कारतूस, एक हथगोला, बैटरी के.साथ रिमोट कंट्रोल मैकेनिज्म, एक हाथ से बनी कार्बाइन, एक नकली इंसास राइफल बरामद किया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

7 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

12 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

38 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

41 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago