खेल

वर्ल्ड एथलेटिक्स के अध्यक्ष Sebastian Coe ने भारत में ओलंपिक 2036 आयोजित होने की जताई उम्मीद

वर्ल्ड एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन (World Athletics President Sebastian Coe) को ने भारत में खेलों के प्रति गहरी रुचि और जुनून की तारीफ करते हुए आशा जताई है कि भविष्य में भारत प्रतिष्ठित ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की स्थिति में होगा. पिछले साल नवंबर में हुए 141वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) सत्र के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Modi) ने घोषणा की थी कि भारत 2036 के ओलंपिक (Olympics 2036) खेलों के सफल आयोजन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा.

भारत खेलों के प्रति जुनूनी देश- सेबेस्टियन

एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में सेबेस्टियन को ने कहा, “भारत खेलों के प्रति जुनूनी देश है. ओलंपिक खेलों का महत्व यहां तेजी से बढ़ रहा है. यहां का खेल बाजार बहुत ही जीवंत और आर्थिक रूप से मजबूत है. साथ ही, यहां एक ऐसी राजनीतिक नेतृत्व है जो खेलों के महत्व को समझती है. मुझे उम्मीद है कि भविष्य में भारत ओलंपिक की मेजबानी के लिए बोली लगाने की स्थिति में होगा.”

सेबेस्टियन और खेल मंत्री मंडाविया की मुलाकात

सोमवार को सेबेस्टियन को ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की थी. इस दौरान 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के भारत के इरादे और जमीनी स्तर से लेकर उत्कृष्टता तक भारतीय एथलेटिक्स के विकास पर चर्चा हुई.

वर्ल्ड एथलेटिक्स अध्यक्ष ने PM मोदी से भी की मुलाकात

वर्ल्ड एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को, अपनी भारत यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर सेबेस्टियन ने कहा कि यह उनके लिए बहुत सम्मान की बात थी. उन्होंने कहा, “यह यात्रा बेहद खास रही. मैंने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के साथ अच्छा समय बिताया और प्रधानमंत्री से मिलकर उनका धन्यवाद व्यक्त किया. भारतीय एथलेटिक्स बहुत तेजी से प्रगति कर रहा है. यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं उनका समर्थन प्राप्त कर सका.”


ये भी पढ़ें- IPL Auction 2025: भुवनेश्वर के लिए RCB खोला खजाना वहीं Faf du Plessis को दिया धोखा! देखें लिस्ट


गौरतलब है कि सेबेस्टियन उन उम्मीदवारों में से एक हैं जो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाख का स्थान लेने के दौड़ में शामिल हैं. जब उनसे भारत यात्रा के दौरान समर्थन जुटाने की अटकलों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के साथ समय बिताना था. उन्होंने कहा, “मेरा मुख्य उद्देश्य अपने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के साथियों के साथ समय बिताना था.”

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

2 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago