बिजनेस

शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1300 से ज्यादा अंक फिसला, निफ्टी चार महीने के निचले स्तर पर

सोमवार के कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है. जहां, सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंक गिर गया वहीं, दोपहर तक बाजार 1300 से भी ज्यादा अंक गिर गया. निफ्टी चार महीने के निचले स्तर पर आ गया. निफ्टी के सारे सेक्टर लाल निशान पर पूरे दिन कारोबार कर रहे थे.

1300 से ज्यादा अंक फिसला

बीएसई का सेंसेक्स दोपहर करीब 12 बजे 1317 अंक या 1.65 प्रतिशत गिरकर पर 1317 पर पहुंच गया. वहीं, दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी इस दौरान 441.80 अंक या 1.82 प्रतिशत गिरकर पर 23,862.55 पर कारोबार कर रहा था.

ये रहे टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एम एंड एंड और टेक महिंद्रा को छोड़कर सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे. सन फार्मा, रिलायंस, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड और टाटा स्टील टॉप लूजर्स बने हुए हैं.

निफ्टी के ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, प्राइवेट बैंक, इंफ्रा और कमोडिटीज सेक्टर में बिकवाली हो रही है. सबसे ज्यादा बिकवाली एनर्जी और रियल्टी सेक्टर में देखी गई.

दोपहर के कारोबार में निफ्टी बैंक 575.95 अंक या 1.11 प्रतिशत की भारी गिरावट के बाद 51,097.95 पर आ गया. वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 824.85 अंक या 1.46 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के बाद 55,671.20 पर आ गया. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 410.75 अंक या 2.19 प्रतिशत गिरने के बाद 18,384 पर आ गया.

यह भी पढ़ें- आपको पता है दिवाली से पहले भारतीयों ने सिर्फ तीन महीनों में कितना सोना खरीदा? सुनकर उड़ जाएंगे होश…

बाजार का रुझान नकारात्मक बना हुआ है. बीएसई पर 1062 शेयर हरे तो 2856 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. 131 शेयर में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. बाजार के जानकारों की मानें तो अगले कुछ दिन वैश्विक स्तर पर बाजार का ध्यान अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों पर रहेगा और चुनाव परिणाम को लेकर कुछ समय के लिए अस्थिरता बनी रह सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

9 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

34 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

44 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

55 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

57 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago