बिजनेस

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

Servotech Renewable Q2 Results: भारतीय क्लीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से इस वक्त की सबसे बड़ी और धमाकेदार वित्तीय खबर सामने आई है. दरअसल देश की दिग्गज सोलर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज (BESS) और ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस निर्माता कंपनी सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के नतीजे घोषित कर दिए हैं.

30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई इस तिमाही में कंपनी ने ऐसे आंकड़े पेश किए हैं जिसने बाजार के बड़े-बड़े दिग्गजों को हैरान कर दिया है. कंपनी के कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे (PAT) में रिकॉर्ड 2366% की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है, जो भारत में हरित ऊर्जा (Green Energy) की बढ़ती मांग और कंपनी की मजबूत पकड़ का सीधा प्रमाण है.

कंसोलिडेटेड नतीजों में रिकॉर्ड तोड़ परफॉरमेंस(Servotech Renewable Q2 Results)

कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, सेर्वोटेक रिन्यूएबल का कंसोलिडेटेड कुल राजस्व (Total Revenue) सालाना आधार पर 56.82% की छलांग लगाकर ₹16,882.76 लाख पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹10,765.69 लाख था. वित्तीय मोर्चे पर सबसे बड़ा धमाका कंपनी के शुद्ध मुनाफे (Profit After Tax) में हुआ है, जो पिछले वर्ष के मात्र ₹39.51 लाख के मुकाबले 2366.21% उछलकर ₹974.65 लाख पर जा पहुंचा है. इसके अलावा कंपनी का EBITDA भी 216.97% की भारी बढ़त के साथ ₹2,360.34 लाख दर्ज किया गया है.

स्टैंडअलोन कारोबार में भी शानदार तेजी

कंसोलिडेटेड प्रदर्शन के साथ-साथ कंपनी के स्टैंडअलोन (Standalone) कारोबार में भी जबरदस्त निरंतरता देखने को मिली है. इस मोर्चे पर सेर्वोटेक का कुल राजस्व 54.31% की मजबूत वृद्धि के साथ ₹15,882.34 लाख रहा. वहीं, ग्रॉस प्रॉफिट में 61.42% का शानदार इजाफा हुआ है जो बढ़कर ₹3,632.99 लाख हो गया.

कंपनी का कर-पूर्व लाभ (PBT) 251.23% की छलांग लगाकर ₹1,090.35 लाख और कर-पश्चात शुद्ध लाभ (PAT) 268.51% की तेज तेजी के साथ ₹837.33 लाख दर्ज किया गया, जो कंपनी की बेहतरीन कोर ऑपरेशनल कार्यकुशलता को साबित करता है.

पोर्टफोलियो विस्तार पर कंपनी का जोर

इस ऐतिहासिक कामयाबी पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) रमन भाटिया ने कहा कि यह तिमाही कंपनी के लिए नए अवसरों को भुनाने वाली रही है. कंपनी अपने प्रमुख व्यावसायिक वर्टिकल्स-विशेष रूप से ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सोलर एनर्जी सॉल्यूशंस-में उभर रहे बड़े मौकों को लेकर बेहद उत्साहित है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि बाजार की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार नए इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और एडवांस्ड सॉल्यूशंस पोर्टफोलियो में शामिल किए जा रहे हैं, जिससे ग्राहकों को बेहतरीन वैल्यू मिल सके.

निवेशकों के लिए पॉजिटिव आउटलुक

सेर्वोटेक के इन धमाकेदार नतीजों का सीधा असर अब शेयर बाजार (NSE) पर देखने को मिल रहा है. ईवी और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में कंपनी के लगातार बढ़ते दबदबे, नई तकनीकों के विकास और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं के चलते कंपनी का मार्केट आउटलुक बेहद शानदार नजर आ रहा है. पाइपलाइन में मौजूद कई बड़े प्रोजेक्ट्स और आगामी उत्पादों की लॉन्चिंग को देखते हुए प्रबंधन ने पूरा भरोसा जताया है कि वे अपने पार्टनर्स, ग्राहकों और शेयरधारकों (Shareholders) के लिए दीर्घकालिक टिकाऊ वैल्यू (Sustainable Long-term Value) का निर्माण लगातार जारी रखेंगे.

यह भी पढ़ें-अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा 440 वोल्ट का झटका..! संसद के दोनों सदनों में पिछड़ी रिपब्लिकन पार्टी

-भारत एक्सप्रेस 

Rohit Agrawal

Recent Posts

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

9 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

12 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

22 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

23 minutes ago

बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ेगा सहयोग, निवेश-टेक्नोलॉजी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते

South Korea Investment: दक्षिण कोरिया के सियोल में Korea-India Bridge 2026 का शुभारंभ हुआ, जिसमें…

32 minutes ago

अखिलेश यादव ने गठबंधन पर खोले पत्ते, बोले- सीट बंटवारे में जरूरी समझौते को तैयार

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…

33 minutes ago