बिजनेस

शेयर बाजार की ‘ऊपरी चमक’ और ‘अंदरूनी जख्म’, क्या आपका पोर्टफोलियो भी लाल निशान में है?

Share Market Update 2025: अगर आप पिछले कुछ दिनों से न्यूज़ हेडलाइंस देख रहे हैं, तो आपको लग रहा होगा कि शेयर बाजार में तो बल्ले-बल्ले चल रही है. सेंसेक्स और निफ्टी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. सेंसेक्स इस साल करीब 9.5% और निफ्टी 11% तक चढ़ चुका है. लेकिन, ज़रा रुकिए! अपनी ब्रोकिंग ऐप खोलिए और अपना पोर्टफोलियो चेक कीजिए. क्या वहां भी वैसी ही हरियाली है जैसी हेडलाइंस में दिख रही है?मुमकिन है कि जवाब ‘ना’ हो.

दरअसल, 2025 का यह शेयर बाजार एक ऐसे पहाड़ जैसा है जिसकी चोटी तो चमक रही है, लेकिन उसकी नींव दरक रही है. ऊपर से देखने पर सब चकाचक है, मगर हकीकत यह है कि बाजार की यह तेजी ‘खोखली’ साबित हो रही है.

आंकड़ों का डरावना सच

बाजार के जानकारों ने जब आंकड़ों की गहराई में गोता लगाया, तो चौंकाने वाली बात सामने आई. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्टेड कुल 2,667 शेयरों में से लगभग 89% यानी 2,372 शेयर अपने एक साल के सबसे ऊंचे स्तर से बुरी तरह टूट चुके हैं.

हालात इतने खराब हैं कि 1,532 शेयर अपने हाई से 20% से 50% तक नीचे गिर चुके हैं. करीब 400 शेयर तो ऐसे हैं जो आधे से ज्यादा (50% से 75%) साफ हो चुके हैं. यानी बाजार की पूरी की पूरी रौनक सिर्फ मुट्ठी भर, यानी महज 11% बड़े शेयरों के दम पर टिकी है. बाकी पूरा बाजार मंदी की गिरफ्त में है.

क्यों आई यह नौबत?

अब सवाल उठता है कि जब कुछ शेयर भाग रहे हैं, तो बाकी क्यों गिर रहे हैं? इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है रिटेल यानी छोटे निवेशकों और बड़े अमीर निवेशकों (HNI) का बाजार से हाथ खींच लेना. पिछले कुछ सालों में जो स्मॉलकैप और मिडकैप शेयर रॉकेट बने हुए थे, उन्हें छोटे निवेशकों का ही सहारा था. अब जब रिटेल निवेशकों ने दूरी बनाई, तो इन शेयरों के खरीदार गायब हो गए.

वहीं दूसरी ओर, विदेशी निवेशक (FIIs) लगातार पैसा निकाल रहे हैं. रही-सही कसर डोमेस्टिक म्यूचुअल फंड्स ने पूरी कर दी, जिनका पूरा ध्यान सिर्फ बड़ी और सुरक्षित कंपनियों (लार्जकैप) पर है. नतीजा यह हुआ कि सेंसेक्स तो ऊपर चला गया, लेकिन आम आदमी के निवेश वाले छोटे शेयर धड़ाम हो गए.

ये भी पढ़ें- ये सिर्फ इमारत नहीं, भारत की शक्ति है… NMIA से शुरू हुई उड़ान, गौतम अडानी ने किया पैसेंजर्स का वेलकम

क्या 2026 में लौटेगी रौनक?

शेयर मार्केट एक्सपर्ट पंकज राय का कहना है कि ग्राउंड रियलिटी काफी चुनौतीपूर्ण है. बाजार की ‘ब्रेड्थ’ यानी चौड़ाई बहुत खराब है. जब तक तेजी कुछ ही शेयरों तक सीमित रहेगी, तब तक इसे स्वस्थ बाजार नहीं माना जा सकता.

हालांकि, उम्मीद की एक किरण 2026 में दिख रही है. अगर भारत और अमेरिका के बीच कोई बड़ा व्यापारिक समझौता होता है, तो रुपया मजबूत होगा और विदेशी पैसा वापस लौट सकता है. साथ ही, बजट में GST कटौती जैसे फैसलों और कंपनियों की कमाई में सुधार से बाजार की सूरत बदल सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

3 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

9 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

22 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

44 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

53 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

1 hour ago