देश में महिलाओं और परिवारों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए शुरू किए गए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत अब तक 20 सितंबर तक 2.83 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके हैं. इस पहल की शुरुआत 17 सितंबर को हुई थी. इन कैंपों में नॉन-कम्युनिकेबल बीमारियों जैसे कैंसर, एनीमिया, टीबी और सिकल सेल डिजीज की स्क्रीनिंग के साथ-साथ परामर्श सेवाएं भी दी जा रही हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इन कैंपों में अब तक 76 लाख से ज्यादा नागरिकों ने हिस्सा लिया. इनमें से 37 लाख लोगों की हाई ब्लड प्रेशर की जांच हुई, जबकि 35 लाख की डायबिटीज की जांच की गई.
महिला स्वास्थ्य पर खास ध्यान देते हुए, अब तक 9 लाख से अधिक महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की जांच की गई है. वहीं 4.7 लाख से ज्यादा महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग हुई है. इसके अलावा 16 लाख से अधिक लोगों का ओरल कैंसर परीक्षण किया गया.
ये भी पढ़ें: GST 2.0: त्यौहारों पर गाड़ी खरीदने वालों के लिए डबल गिफ्ट, कीमतें हुईं कम और फायदा हुआ ज्यादा
अभियान के दौरान 18 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं की एंटिनेटल जांच की गई. साथ ही 51 लाख बच्चों को जीवनरक्षक टीके लगाए गए.
15 लाख से ज्यादा लोगों की एनीमिया स्क्रीनिंग
22 लाख नागरिकों की टीबी जांच
2.3 लाख लोगों की सिकल सेल डिजीज जांच
1.6 लाख से अधिक नए रक्तदाता पंजीकृत
4.7 लाख नए आयुष्मान/पीएम-जेएवाई कार्ड जारी
अभियान में एनएचएम स्वास्थ्य शिविरों के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर, एम्स, मेडिकल कॉलेज, राष्ट्रीय महत्व के संस्थान और निजी अस्पतालों ने भी बड़ी भूमिका निभाई. इन संस्थानों ने 3,410 स्पेशलिटी कैंप आयोजित किए, जिनसे 5.8 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए. यह अभियान न केवल राज्य सरकारों बल्कि सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत को भी मजबूत कर रहा है और देशभर में व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता फैला रहा है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Raja Bhaiya Political Journey: राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह की पूरी राजनीतिक कहानी जानिए.…
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार के मामले को जस्टिस सुभाष…
Anant Singh Salary and Net Worth: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही…
उत्तर प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा…
न्यू इंडिया फाउंडेशन (NIF) ने सैम डैलरिम्पल को उनकी पुस्तक 'शैटर्ड लैंड्स: फाइव पार्टीशंस एंड…
Sheshnag Lake Controversy Explainer: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के किनारे JCB से…