Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

GST 2.0: त्यौहारों पर गाड़ी खरीदने वालों के लिए डबल गिफ्ट, कीमतें हुईं कम और फायदा हुआ ज्यादा

त्यौहारी सीजन की शुरुआत में सरकार ने वाहनों पर जीएसटी में 11% की कटौती की है. इससे गाड़ियों की कीमतों में भारी कमी आई है और ग्राहक अब खरीदारी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं.

त्यौहारी सीजन शुरू होते ही ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने वाहनों पर जीएसटी (GST 2.0) घटा दिया है. इससे गाड़ियों की कीमतों में भारी कमी देखने को मिली है. छोटी गाड़ी खरीदने पर ग्राहकों को पचास हज़ार से लेकर एक लाख अस्सी हज़ार रुपए तक का फायदा होगा. ऐसे में इस बार कारों की बिक्री दोगुनी होने की उम्मीद जताई जा रही है.

अगर आप इस सीजन में कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए सबसे बेहतर समय साबित हो सकता है. सरकार की ओर से वाहनों पर जीएसटी में 10 फ़ीसदी की कमी और साथ ही एक फ़ीसदी अतिरिक्त सेस टैक्स की राहत दी गई है. कुल मिलाकर 11 फ़ीसदी टैक्स कम होने से गाड़ियों के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

कार शोरूम में ग्राहकों की भीड़

इस बार गाड़ियों पर जीएसटी और टैक्स में 11% की कमी आई है. इससे गाड़ियों की कीमत में बड़ा फर्क पड़ा है. हमें उम्मीद है कि इस बार पिछले सालों की तुलना में लगभग दोगुनी गाड़ियां बिकेंगी. कार शोरूम में गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. कई ग्राहक जो कार खरीदने का प्लान नहीं बना रहे थे, वो भी अब जीएसटी कटौती की वजह से गाड़ी खरीद रहे हैं.

एक कस्टमर पंकज ने बताया कि मेरा कोई कार लेने का प्लान नहीं था. लेकिन जीएसटी कटने के बाद कीमतें काफी कम हो गई हैं. अब मैंने सोचा कि ये सही समय है और मैं कार खरीदने जा रहा हूं. पहले गाड़ी लेने में जो लागत आ रही थी, अब वो काफी कम हो गई है. इससे हमें फायदा मिला है.

त्यौहारी सीजन में पहले से ही ऑटो सेक्टर की बिक्री में तेजी रहती है और अब टैक्स कटौती के बाद ग्राहकों का रुझान और बढ़ गया है. माना जा रहा है कि इस बार रिकॉर्ड स्तर पर गाड़ियों की बिक्री देखने को मिल सकती है. त्यौहारों से पहले सरकार की ओर से मिली टैक्स छूट ग्राहकों के लिए डबल गिफ्ट साबित हो रही है. एक तरफ कम दामों में गाड़ियां मिल रही हैं, तो दूसरी तरफ ऑटो सेक्टर को भी जबरदस्त बूस्ट मिला है.

ये भी पढ़ें: “GST में सुधार से बिहार को लाभ…”, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा PM मोदी को ‘थैंक्यू’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital