बिजनेस

विदेशी मुद्रा भंडार में आया बड़ा उछाल, 4.5 अरब डॉलर का हुआ इजाफा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9 मई को समाप्त हुए हफ्ते में 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 690.62 अरब डॉलर हो गया है. आरबीआई द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए डेटा में यह जानकारी दी गई. समीक्षा अवधि में विदेशी मुद्रा भंडार के प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियों की वैल्यू 19.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 581.37 अरब डॉलर हो गई है.

विदेशी मुद्रा आस्तियों में अमेरिकी डॉलर के अलावा अन्य मुख्य विदेशी मुद्राएं जैसे यूरो, पाउंड और येन शामिल होती हैं. 9 मई को समाप्त हफ्ते में गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 45 लाख डॉलर बढ़कर 86.33 अरब डॉलर हो गई है.

केंद्रीय बैंक ने कहा कि विशेष आहरण (Drawing) अधिकार की वैल्यू 2.6 करोड़ डॉलर घटकर 18.53 अरब डॉलर रह गई. समीक्षाधीन हफ्ते में आईएमएफ के साथ भारत की आरक्षित स्थिति भी 13.4 करोड़ डॉलर घटकर 4.37 अरब डॉलर रह गई.

निर्यात 12.7 प्रतिशत बढ़कर 73.80 अरब डॉलर पहुंचा

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में किसी भी तरह की मजबूती से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए को मजबूती मिलती है. विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि अर्थव्यवस्था के मजबूत आधार को दर्शाती है और इससे आरबीआई को रुपए में अस्थिरता आने पर उसे स्थिर करने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है.

इसके अतिरिक्त, भारत का निर्यात (गुड्स और सर्विसेज) अप्रैल में 12.7 प्रतिशत बढ़कर 73.80 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल 65.48 अरब डॉलर था. अप्रैल में भारत का गुड्स निर्यात 9.03 प्रतिशत बढ़कर 38.49 अरब डॉलर हो गया है. वहीं, सर्विस निर्यात अप्रैल में बढ़कर 35.31 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल अप्रैल में 30.18 अरब डॉलर था.

देश का इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स का निर्यात अप्रैल में 39.51 प्रतिशत बढ़कर 3.69 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 2.65 अरब डॉलर था.  वहीं, इंजीनियरिंग गुड्स के निर्यात में भी दोहरे अंक में वृद्धि हुई है. यह 11.28 प्रतिशत बढ़कर 9.51 अरब डॉलर हो गया है, जो कि बीते साल अप्रैल में 8.55 अरब डॉलर था.


ये भी पढ़ें: भारत लगातार दूसरे साल इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार, चीन भी छूटा पीछे: IEA


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

4 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago