अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी
New Delhi : दिग्गज निवेशक राजीव जैन की GQG पार्टनर्स ने अदाणी ग्रुप में अपनी हिस्सेदारी करीब 10% बढ़ा दी है, साथ ही राजीव जैन अदाणी ग्रुप के भविष्य की फंड जुटाने की योजनाओं में हिस्सा लेंगे. हालाकि राजीव जैन ने ब्लूमबर्ग को इस साल की शुरुआत में कहा था कि उन्हें अपने 30 साल के करियर में एक आदर्श कंपनी नहीं मिली है. जैन ने कहा कि उन्हें शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग के आरोप की कोई चिंता नहीं है, जिसके बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आई थी, इन आरोपों को अदाणी ग्रुप ने बार बार झूठ और निराधार बताया है. जबकि उन्होंने ये नहीं बताया कि उन्होंने किन कंपनियों में खरीदारी की या अदाणी के शेयरों में सीधी खरीद और तेजी से निवेश मूल्य का कितना हिस्सा आया.
5 साल में सबसे बड़ा निवेशक बनना चाहते हैं‘
ब्लूमबर्ग में छपी रिपोर्ट के मुताबिक- GQG की चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर राजीव जैन ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो परिवार के बाद अदाणी ग्रुप में वैल्युएशन के आधार पर पांच सालों के अंदर सबसे बड़े निवेशक में शुमार होना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ‘हम निश्चित रूप से अदाणी ग्रुप के किसी भी नए ऑफर में भागीदार बनना चाहेंगे.’
अमीरों की लिस्ट में शामिल
दुनिया के अरबपतियों की दौलत आंकने वाली मैगजीन फोर्ब्स ने राजीव जैन को दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल किया है. फोर्ब्स के मुताबिक उनके कुल नेटवर्थ 200 करोड़ डॉलर यानी 1,64,10,70,00,000 रुपये है. फोर्ब्स की बिलेनियर लिस्ट में वो पहली बार शामिल हुए हैं. उनकी दौलत 100 करोड़ डॉलर के पार हो गई है. आपको बता दें कि मुश्किल वक्त में राजीव जैन ने अडानी समूह पर भरोसा दिखाया था. उनके शेयरों में पैसा लगाया था। अडानी पोर्ट्स, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी एंटरप्राइजेज में उन्होंने निवेश किया. इस निवेश ने अडानी के लिए संजीवनी का किया था. इस निवेश के बाद बाकी निवेशकों का भी अडानी समूह पर भरोसा बढ़ा. इस निवेश को लेकर राजीव जैन ने कहा था कि उन्होंने अडानी के जिन शेयरों में पैसा लगाया है वो मल्टीबैगर साबित होंगे.
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…