Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Adani Group: ये शख्स बना अडानी के लिए संकटमोचक, समूह में किया बडा निवेश

कभी मुश्किल में गौतम अडानी के संकट मोचक बने राजीव जैन आज दुनिया के अमीरों में शामिल हो गए है। फोर्ब्स की लिस्ट में उन्हें जगह मिली है।

gautam adani

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी

New Delhi : दिग्गज निवेशक राजीव जैन की GQG पार्टनर्स ने अदाणी ग्रुप में अपनी हिस्सेदारी करीब 10% बढ़ा दी है, साथ ही राजीव जैन अदाणी ग्रुप के भविष्य की फंड जुटाने की योजनाओं में हिस्सा लेंगे. हालाकि राजीव जैन ने ब्लूमबर्ग को इस साल की शुरुआत में कहा था कि उन्हें अपने 30 साल के करियर में एक आदर्श कंपनी नहीं मिली है. जैन ने कहा कि उन्हें शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग के आरोप की कोई चिंता नहीं है, जिसके बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आई थी, इन आरोपों को अदाणी ग्रुप ने बार बार झूठ और निराधार बताया है. जबकि उन्होंने ये नहीं बताया कि उन्होंने किन कंपनियों में खरीदारी की या अदाणी के शेयरों में सीधी खरीद और तेजी से निवेश मूल्य का कितना हिस्सा आया.

5 साल में सबसे बड़ा निवेशक बनना चाहते हैं‘

ब्लूमबर्ग में छपी रिपोर्ट के मुताबिक- GQG की चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर राजीव जैन ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो परिवार के बाद अदाणी ग्रुप में वैल्युएशन के आधार पर पांच सालों के अंदर सबसे बड़े निवेशक में शुमार होना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ‘हम निश्चित रूप से अदाणी ग्रुप के किसी भी नए ऑफर में भागीदार बनना चाहेंगे.’

अमीरों की लिस्ट में शामिल

दुनिया के अरबपतियों की दौलत आंकने वाली मैगजीन फोर्ब्स ने राजीव जैन को दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल किया है. फोर्ब्स के मुताबिक उनके कुल नेटवर्थ 200 करोड़ डॉलर यानी 1,64,10,70,00,000 रुपये है. फोर्ब्‍स की बिलेनियर लिस्‍ट में वो पहली बार शामिल हुए हैं. उनकी दौलत 100 करोड़ डॉलर के पार हो गई है. आपको बता दें कि मुश्किल वक्त में राजीव जैन ने अडानी समूह पर भरोसा दिखाया था. उनके शेयरों में पैसा लगाया था। अडानी पोर्ट्स, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी एंटरप्राइजेज में उन्होंने निवेश किया. इस निवेश ने अडानी के लिए संजीवनी का किया था. इस निवेश के बाद बाकी निवेशकों का भी अडानी समूह पर भरोसा बढ़ा. इस निवेश को लेकर राजीव जैन ने कहा था कि उन्होंने अडानी के जिन शेयरों में पैसा लगाया है वो मल्‍टीबैगर साबित होंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital