मंगलवार को संसद ने गुजरात के आनंद में त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय (Tribhuvan Sahkari University) स्थापित करने के लिए बिल पारित कर दिया. इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य सहकारी क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करना है.
इस बिल के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट, आनंद (IRMA) को विश्वविद्यालय का दर्जा मिलेगा. इसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया जाएगा. यह बिल लोकसभा में 26 मार्च को पारित हुआ था. मंगलवार को इसे राज्यसभा से भी मंजूरी मिल गई.
सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ ने कहा कि यह भारत का पहला विश्वविद्यालय होगा, जो पूरी तरह से सहकारी क्षेत्र पर केंद्रित होगा. इस विश्वविद्यालय में हर साल 8 लाख लोगों को प्रशिक्षण देने की क्षमता होगी.
मंत्री ने बताया कि अगले पांच वर्षों में 17 लाख प्रशिक्षित पेशेवरों की जरूरत होगी. यह विश्वविद्यालय इस मांग को पूरा करने में मदद करेगा.
ये भी पढ़ें- म्यांमार में भारत की मानवीय सहायता: फील्ड अस्पताल शुरू, INS Gharial राहत सामग्री लेकर रवाना
-भारत एक्सप्रेस
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…