Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुजरात के आनंद में त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बिल संसद में पारित

गुजरात के आनंद में त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संसद में बिल पारित. यह भारत का पहला सहकारी क्षेत्र पर केंद्रित विश्वविद्यालय होगा, जो हर साल 8 लाख लोगों को प्रशिक्षित करेगा.

Tribhuvan Sahkari University
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

मंगलवार को संसद ने गुजरात के आनंद में त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय (Tribhuvan Sahkari University) स्थापित करने के लिए बिल पारित कर दिया. इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य सहकारी क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करना है.

इस बिल के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट, आनंद (IRMA) को विश्वविद्यालय का दर्जा मिलेगा. इसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया जाएगा. यह बिल लोकसभा में 26 मार्च को पारित हुआ था. मंगलवार को इसे राज्यसभा से भी मंजूरी मिल गई.

देश का पहला सहकारी क्षेत्र पर केंद्रित विश्वविद्यालय

सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ ने कहा कि यह भारत का पहला विश्वविद्यालय होगा, जो पूरी तरह से सहकारी क्षेत्र पर केंद्रित होगा. इस विश्वविद्यालय में हर साल 8 लाख लोगों को प्रशिक्षण देने की क्षमता होगी.

मंत्री ने बताया कि अगले पांच वर्षों में 17 लाख प्रशिक्षित पेशेवरों की जरूरत होगी. यह विश्वविद्यालय इस मांग को पूरा करने में मदद करेगा.


ये भी पढ़ें- म्यांमार में भारत की मानवीय सहायता: फील्ड अस्पताल शुरू, INS Gharial राहत सामग्री लेकर रवाना


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital