बिजनेस

TweetDeck का नया वर्जन हुआ लॉन्च, सिर्फ यही यूजर्स कर पाएंगे इस्तेमाल

TweetDeck New Version: एलन मस्क की ट्विटर में एंट्री के बाद से कंपनी में लगातार उठा-पटक चलती रहती हैं. फिर चाहें फीचर्स में बदलाव हो या मैनेजमेंट में. हाल ही में कंपनी ने ब्लू टिक पेड वर्जन लॉन्च किया था. अब कंपनी ने ट्वीटडेक को भी पेड करने का फैसला किया है. टवीटडेक का इस्तेमाल ज्यादातर न्यूज ऑर्गेनाइजेशन और बड़ी- बड़ी कंपनियां चलाती हैं जो हर मिनट ट्विटर पर एक्टिव रहती हैं. इस सर्विस को ऐसे लोग भी यूज करते हैं जो दूसरे के सोशल मीडिया अकाउंट यानि ट्विटर अकाउंट हैंडल करते हैं.

ताजा अपडेट के मुताबिक ट्विटर ने ट्वीटडेक का नया वर्जन लॉन्च किया है और अब लोगों को इसका इस्तेमाल करने के लिए पैसे चुकाने होंगे. या दूसरे शब्दों में कहें तो सिर्फ ब्लूटिक वाले यूजर्स ही इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे. मुफ्त में ट्विटर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए ये सर्विस अगले 30 दिनों बाद बंद हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- ऑयल कंपनियों ने दिया महंगाई का झटका, LPG के दामों में हुई बढ़ोतरी, लागू हुआ नया रेट

क्या है Tweetdeck?

ट्वीटडेक ट्विटर का एक ऐसा फीचर है जिसे आप फोन में नहीं चला सकते. इसे आप केवल लैपटॉप या डेस्कटॉप पर ही  चला सकते हैं. ट्वीटडेक ट्विटर अकाउंट को मैनेज करने का एक सोशल मीडिया डैशबोर्ड एप्लिकेशन है. जिसके जरिए आप कई अकाउंट को एक समय पर मैनेज कर सकते हैं. साथ ही साथ अपने कम्पटीटर्स के अकाउंट पर भी नजर रख सकते हैं.

ट्वीटड़ेक में जुड़ेंगें ने फीचर्स –

नए वर्जन में ट्विटर स्पेस के लिए ऑप्शन मिलेगा. इसके साथ ही कंटेंट को देखने के साथ-साथ आप वीडियो भी देख पाएंगे. यानि वीडियो चलती रहेगी और आप कंटेंट को कॉलम में स्क्रॉल कर सकते हैं . लेटेस्ट ट्वीट्स को आप कॉलम में टॉप पर देख पाएंगे. इस ट्वीटडेक के माध्यम से आप पोल भी करा सकते हैं. आपको बता दें फिलहाल ट्वीटडेक में टीम फंक्शन नहीं मिलेगा लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही वो भी लॉन्च किया जाएगा.

अब जबकि ब्लूटिक यानि वेरीफाइड यूजर्स ही इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं तो आपको बताते चलें कि ट्विटर की वेब सर्विस के लिए इंडिया के 650 रुपए देने होते हैं जबकि एंड्रायड और आईओएस के लिए 900 रुपए प्रति महीने का शुल्क देना होता है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

5 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

6 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

6 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

6 hours ago