देश

मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, इन नए चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह, जल्द जारी होगी लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को हुई मंत्री परिषद की बैठक के बाद अब फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों की सूची जल्द ही जारी की जा सकती है. ये भी माना जा रहा है कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस फेरबदल में जातीय समीकरण को साधने की पूरी कोशिश की जाएगी. यूपी से कई नए चेहरों को शामिल किए जाने की उम्मीद है. जिसमें कई नाम तेजी के साथ चर्चा में चल रहे हैं.

यूपी से कई चेहरों को मिल सकती है जगह

मोदी मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल में उत्तर प्रदेश से कई सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है. इसके अलावा कई ऐसे मंत्री हैं जिनका पत्ता काटा जा सकता है. इन मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड काफी निराशाजनक रहा है. इस फेरबदल में ओबीसी, ब्राह्मण, दलित कोटे से एक-एक मंत्री बनाए जा सकते हैं. पिछली बार 2021 में हुए बदलाव में 423 मंत्रियों ने शपथ ली थी.

महाराष्ट्र से देवेंद्र फणनवीस को दिल्ली लाने की तैयारी

अबकी बार होने वाले फेरबदल में ये भी संभावना जताई जा रही है कि महाराष्ट्र से किसी बड़े चेहरे को दिल्ली लाने की तैयारी है. जिसमें सबसे पहला नाम देवेंद्र फणनवीस का चल रहा है. वहीं महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामे का असर भी इस बदलाव पर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- सावन के पहले दिन भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रयागराज में संगम तट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

पूर्व एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भी बनाए जा सकते हैं मंत्री

वहीं ये भी माना जा रहा है कि बीजेपी के साथ एनसीपी से आए प्रफुल्ल पटेल को भी केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है. वह अभी राज्यसभा सांसद हैं. इसके पहले भी प्रफुल्ल पटेल केंद्र में मंत्री रह चुके हैं. इसके अलावा शिंदे गुट से प्रताप राव जाधव केंद्र में आ सकते हैं, साथ ही भावना गवली का नाम भी जोर-शोर से चर्चाओं में है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

4 minutes ago

‘बाघ-बकरी को एक घाट पानी पिलाया’… क्या अनंत-नीरज विवाद के बीच ललन सिंह ने ली चुटकी?

सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री और मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह का एक वीडियो…

7 minutes ago

मां भालू का रौद्र रूप! कार पर चढ़कर किया हमला, डैशकैम में कैद हुआ खौफनाक VIDEO

Japan Bear Attack Video: जापान के होक्काइडो में सड़क पर अचानक एक मादा भालू ने…

16 minutes ago

हो जाए सावधान! देर रात गुम रहा खूनी चाकूबाजी… बिहार में लगतार तीन को उतारा मौत के घाट

Chhapra News: सारण के एकमा स्थित परसागढ़ गांव में देर रात हुई हिंसक चाकूबाजी में…

22 minutes ago

डॉक्टर नहीं हैवान! 8 साल की बच्ची के साथ की सारी हदें पार… पहले चिमटे से दागा फिर जो हुआ हैरान कर देगा

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…

38 minutes ago