बिजनेस

संयुक्त राष्ट्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर को सम्मान, न्यूयॉर्क सिटी ने 14 अप्रैल को घोषित किया ‘अंबेडकर डे’

भारत के संविधान निर्माता और सामाजिक समानता के प्रखर योद्धा डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती इस बार न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बड़े ही सम्मान के साथ मनाई गई. इस आयोजन का आयोजन संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने किया.

इस खास मौके पर भारत सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा, “आज भारत के स्थायी मिशन ने न्यूयॉर्क में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती मनाने का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया है. भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में यह दिन श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया जा रहा है.”

न्यूयॉर्क सिटी में अब हर साल 14 अप्रैल ‘डॉ. अंबेडकर डे’

डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती पर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने 14 अप्रैल, 2025 को ‘डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर दिवस’ घोषित करते हुए कहा कि हर साल यह दिन उनके सम्मान में मनाया जाएगा.

मेयर एडम्स ने कहा, “दुनियाभर से लोग बेहतर भविष्य की तलाश में न्यूयॉर्क आते हैं. वर्षों से इन लोगों ने इस शहर की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक मजबूती को और बेहतर बनाने में अहम योगदान दिया है. डॉ. अंबेडकर के सिद्धांत आज भी हमारे समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन समाज में न्याय और समानता की भावना को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

डॉ. अंबेडकर: एक विचार, एक आंदोलन

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, पर्वथनेनी हरीश ने अपने भाषण में डॉ. अंबेडकर के संघर्षों और उपलब्धियों को याद किया. उन्होंने बताया कि कैसे डॉ. अंबेडकर ने भारत की आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया और आगे चलकर भारतीय संविधान के निर्माता बने.

डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को भारत के मध्य प्रदेश के महू में हुआ था. वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक महान शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक भी थे. उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डीएससी की उपाधि प्राप्त की थी. उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय, बराबरी और मानव गरिमा के लिए समर्पित रहा.


ये भी पढ़ें- क्रिकेट अब सिर्फ फैनबेस नहीं, बड़ा बिजनेस बन चुका है


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

8 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

17 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

50 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago