Fixed Deposit (FD) एक लोकप्रिय निवेश का विकल्प है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि एफडी में निवेश कभी डूबता नहीं और एक निश्चित समय बाद आपको ब्याज के साथ आपकी पूरी रकम वापस मिल जाती है.
इस महीने के शुरुआती हफ्ते में आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बाद, हाल के दिनों में कई सरकारी बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है.
आज हम आपको एफडी पर सबसे अधिक ब्याज देने वाले सरकारी बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं.
366 दिन की एफडी पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
सरकारी बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है. बैंक द्वारा 366 दिनों की एफडी पर 7.15 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है.
वहीं, एक साल के लिए 6.25 प्रतिशत, 3 साल के लिए 6.3 प्रतिशत और 5 साल के लिए 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर बैंक ऑफर कर रहा है.
इंडियन ओवरसीज बैंक 444 दिनों की एफडी पर 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है.
वहीं, एक साल की एफडी पर 6.70 प्रतिशत, तीन साल की एफडी पर 6.30 प्रतिशत और पांच साल की एफडी पर 6.30 प्रतिशत की ब्याज दर बैंक द्वारा दी जा रही है.
पंजाब एंड सिंध बैंक 444 दिनों की एफडी पर 7.05 प्रतिशत, एक साल की एफडी पर 6.10 प्रतिशत, तीन साल की एफडी पर 6.00 प्रतिशत और पांच साल की एफडी पर 6.35 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रही है.
बैंक ऑफ इंडिया 999 दिनों की ग्रीन एफडी पर 7.00 प्रतिशत की ब्याज दर दे रही है.
वहीं, एक साल की एफडी पर 6.50 प्रतिशत, दो साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत और पांच साल की एफडी पर 6.00 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है.
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 2 से अधिक और 3 साल से कम की एफडी पर 7 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है.
इसके अलावा बैंक 1111 दिनों, 2222 दिनों और 3333 दिनों की एफडी पर 7 प्रतिशत की ब्याज दे रही है.
वहीं, एक साल की एफडी पर 6.70 प्रतिशत, तीन साल की एफडी पर 6.75 प्रतिशत और पांच साल की एफडी पर 6.50 प्रतिशत का ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है.
ये भी पढ़ें- सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी, इस हफ्ते कीमतों में हुई गिरावट
-भारत एक्सप्रेस
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…
Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…
UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…
मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…
Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…